{"_id":"5d1fb99e8ebc3e3c9d00f342","slug":"education-digital-sirsa-news-rtk5028263143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंग्वेज लैब में अंग्रेजी सीखेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंग्वेज लैब में अंग्रेजी सीखेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। राजकीय उच्च विद्यालय शेखुपुरिया के प्रवक्ता नरेश कुमार ग्रोवर ने बताया कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे जल्द ही लैंग्वेज लैब में अंग्रेजी बोलना सीखें इसके लिए आठवीं से बारहवीं तक के छात्रों को लैब में इंग्लिश सिखाई जाएगी। प्रदेश के प्रत्येक ब्लाक में शिक्षा निदेशालय के प्रोजेक्ट के तहत जिला टीम तैयार की जाएगी। जिसमें छात्रों में कांफ्रेंस टेबल होगा। ताकि इंग्लिश बोलने में हिचकिचाहट न हो। सर्व शिक्षा अभियान के तहत लैब तैयार होगी।
उन्होंने बताया कि इंग्लिश लैंग्वेज लैब में इलेक्ट्रानिक उपकरण टच स्क्रीन के साथ साथ व्हाइट बोर्ड प्रोजेक्टर कंप्यूटर सिस्टम पेनड्राइव अन्य सामग्री को रखा जाएगा। 30 बच्चों का एक सेक्शन यहां पर होगा। इंग्लिश लैब में अंग्रेजी बोलना, पढ़ना, समझाना, लिखना सिखाया जाएगा। इलेक्ट्रानिक उपकरण के माध्यम से छात्रों को वर्चुअल भाषा के तहत बढ़ाया जाएगा। हेडफोन के माध्यम से छात्रों के बोलने का तरीका सुनाया जाएगा कि बच्चे किस तरह अंग्रेजी बोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय शेखुपूरिया में इंग्लिश लैब का सारा सामान आ चुका है और इंग्लिश लैब इंस्टॉल हो चुकी है। विद्यालय खुलते ही बच्चों को इस लैब का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा और वे भी फराटेदार अंग्रेजी बोल कर अपने आप को कमतर नहीं समझेंगे। इस अवसर पर नरेश कुमार गर्ग ने बताया कि शिक्षा निदेशालय के कोऑर्डिनेटर राजवंत कौर के प्रयासों से यह सफल हुआ है। उन्हीं के प्रयासों से ही पूरे हरियाणा में हर ब्लाक में फोटो लैब तैयार की जा रही है। उनके इस प्रयास को सफल बनाने के लिए हम अपना प्रयास करेंगे और बच्चों को अंग्रेजी में सक्षम बनाने में अपना योगदान देंगे।