फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   earrings snatched by woman

Sirsa News: ऐलनाबाद में महिला से दिनदहाड़े सोने की बाली छीनकर भागे

Tue, 26 May 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 26 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
earrings snatched by woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऐलनाबाद। बस स्टैंड क्षेत्र के पास मंगलवार शाम के समय एक महिला की मोटरसाइकिल सवार दो युवक सोने की बालियां झपटकर ले गए। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई विजय कुमार ने बताया कि पीड़िता बलवंत कौर पत्नी स्व. अर्जुन सिंह निवासी वार्ड नंबर 12 ऐलनाबाद मंगलवार को शाम करीब 4 बजे बस स्टैंड से पैदल अपने घर लौट रही थीं। जब वह मामा-भांजा गली से अपनी गली की ओर जैसे ही मुड़ीं तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने अचानक मोटरसाइकिल उसके पास लाकर उसके कान से सोने की बाली झपट ली। वह कुछ समझ पाती तब तक तेजी से बाइक से भाग निकले। उसके शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए तब दोनों भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना ऐलनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed