फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Duty was determined through randomization for counting of votes

Sirsa News: मतगणना के लिए रेंडमाइजेशन से हुआ ड्यूटी का निर्धारण

Wed, 29 May 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 May 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Duty was determined through randomization for counting of votes
सिरसा। जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सिरसा लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए ड्यूटी निर्धारण के लिए स्थानीय लघु सचिवालय स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में प्रथम रेंडमाइजेशन (यादृच्छिकीकरण) प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

रेंडमाइजेशन उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एआरओ, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सहित संबंधित विभागों अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया संबंधी आवश्यक निर्देश के साथ-साथ मतगणना प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों बारे अवगत करवाया। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिरसा विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग सहित संबंधित विधानसभा के एआरओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 की मतगणना 4 जून को की जाएगी। इसी कड़ी में सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में की जाएगी। मतगणना का कार्य आयोग द्वारा निर्धारित समय सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। मतगणना में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारण के लिए आज प्रथम रेंडमाइजेशन की गई। इसमें मतगणना में किन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी का निर्धारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय व तृतीय रेंडमाइजेशन के लिए डयूटी लगाई
उपायुक्त ने बताया कि इसी प्रकार द्वितीय रेंडमाइजेशन में कर्मचारियों को मतगणना ड्यूटी के लिए विधानसभा क्षेत्र निर्धारित किए जाएंगे तथा अंतिम व तीसरी रेंडमाइजेशन में कर्मचारियों को टेबल निर्धारित होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया संबंधी बरती जाने वाली सावधानियों व चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया का कार्य बड़ा ही जिम्मेवारी भरा व महत्वपूर्ण है, इसलिए मतगणना में ड्यूटी पर तैनात हर कर्मचारी व अधिकारी प्रक्रिया के बारे पूरी तरह से प्रशिक्षित होना चाहिए। इसके लिए सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी स्वयं भी और अधिकारियों व कर्मचारियों को भी मतगणना प्रक्रिया बारे प्रशिक्षण दें और उन्हें मतगणना प्रक्रिया संबंधी सभी गाइडलाइन व संचालन की पूर्ण जानकारी दें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी ये ध्यान रखे कि मतगणना के दौरान कोई भी ऐसी गतिविधि न करे और न ही करने दें, जिससे कि मतगणना प्रक्रिया बाधित होती हो। मतगणना में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों बड़े ही धैर्यपूर्वक कर्तव्यनिष्ठा की भावना से मतगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed