फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   duplicate adhar card maker arrested

Sirsa News: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 29 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
duplicate adhar card maker arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घर बैठे मोबाइल फोन के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि 30 नवंबर 2025 को सिविल लाइन थाना में अदालत से आदेश प्राप्त हुए थे कि दीपक निवासी गांव खाई शेरगढ़, जिला सिरसा ने कोर्ट में एक आरोपी की जमानत लेने के लिए अपना फर्जी आधार कार्ड जमा करवाया था। अदालत ने जमानतदार के आधार कार्ड की सॉफ्टवेयर के माध्यम से जांच की तो यह फर्जी पाया गया।
अदालत के निर्देश पर सिविल लाइन थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में दीपक ने कबूल किया कि फर्जी आधार कार्ड गांव आनंदगढ़ के अरविंद कुमार से बनवाया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अरविंद कुमार ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड बनाने के संबंध में सिविल लाइन थाना में उसके खिलाफ एक अन्य प्राथमिकी पहले से दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed