{"_id":"65db7851dae2e094850da200","slug":"due-to-the-agitation-number-of-railway-passengers-decreased-and-revenue-decreased-sirsa-news-c-128-1-sir1003-115711-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आंदोलन के चलते रेल यात्रियों की संख्या में आई कमी, राजस्व घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आंदोलन के चलते रेल यात्रियों की संख्या में आई कमी, राजस्व घटा
विज्ञापन
सिरसा। किसान आंदोलन के चलते रेल गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बहुत कम हो गई। जिसका सीधा असर रेलवे के राजस्व पर पड़ा है। आंदोलन के चलते रेलवे की टिकट बुकिंग व मालभाड़े में 30 से 35 प्रतिशत की कमी आई है।
बता दें कि सिरसा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 10 ट्रेनें होकर गुजरती हैं। यहां रोजाना 70 से 80 हजार रुपये की टिकट बुकिंग की जाती थी, लेकिन किसान आंदोलन के बाद यह 50 हजार रुपये के करीब रह गई है। किसान आंदोलन को 13 दिन का समय बीत चुका है। हालांकि रविवार से यात्री संख्या में कुछ इजाफा हुआ है। ऐसा इसलिए कि सिरसा में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है।
हरियाणा के यात्री पंजाब की तरफ कम जा रहे
सिरसा से रेल सेवा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व जम्मू जाती है। हालांकि रेलवे सेवाएं निरंतर जारी रही। परंतु इस दौरान सिरसा से पंजाब की ओर से जाने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। आंदोलन का व्यापक असर पंजाब जाने वाले लोगों पर देखने को मिला। व्यापार की दृष्टि से लुधियाना व बठिंडा जाने वाले यात्रियों में भारी कमी रही। अब वहीं लोग रेलवे में यात्रा करते नजर आए जो सरकारी या गैर सरकारी संस्थाओं में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा शुरू, रुके काम हुए बहाल
रविवार से सिरसा में इंटरनेट सेवा शुरू हो गई है। जिसके बाद उम्मीद जगी है कि जल्द ही माहौल ठीक हो जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली व पंजाब जाने वाले और वहां से आने वाले यात्रियों में की संख्या में इजाफा होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- किसान आंदोलन का काफी असर रेलयात्रियों पर पड़ा है। पहले एक डिजिटल मशीन से 80 हजार रुपये तक बुकिंग होती थी। अब 50 हजार रुपये रह गई है। माहौल में सुधार की उम्मीद जगी है तो यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा।
- मोहन सिंह, ई टिकट मैन, सिरसा रेलवे स्टेशन।