फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to non-availability of roadways operators, 15,000 students of the district are troubled by the closed buses, putting their lives in danger

Sirsa News: रोडवेज को परिचालक न मिलने से बंद पड़ी बसों से जिले के 15 हजार विद्यार्थी परेशान, जान खतरे में डाल कर रहे सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Due to non-availability of roadways operators, 15,000 students of the district are troubled by the closed buses, putting their lives in danger
रानियां से सिरसा रूट पर बस में लटक कर सफर करते हुए यात्री।
सिरसा। एक सप्ताह पहले मुख्यालय से 100 परिचालकों की मांग किए जाने के बाद भी रोडवेज को अभी तक परिचालक नहीं मिल पाए हैं। जिसके कारण रोडवेज बसों में सफर करने वाले 15 हजार विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ी रही है। रानियां के बालासर रूट सहित अन्य रूटों पर विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। परिचालक न होने के कारण रोडवेज की एक सप्ताह से पांच गुलाबी सहित अन्य 20 रूटों की बसें बंद हैं। जिसके कारण यात्रियों व विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रोडवेज में चालक, परिचालक सहित अन्य कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए रोडवेज यूनियन की ओर से लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। लेकिन सरकार की ओर से चालक व परिचालकों की भर्ती नहीं की गई है। फरवरी व मार्च में रोडवेज के कई चालक व परिचालक रिटायर्ड हो गए। जिसके चलते अब रोडवेज में 95 परिचालकों की आवश्यकता है। लेकिन नई भर्ती न होने के कारण रोडवेज में कर्मचारियों की काफी कमी हो गई है। सिरसा रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से एक सप्ताह पहले मुख्यालय को पत्र लिखकर 100 परिचालकों की मांग की गई थी। लेकिन अभी तक मुख्यालय की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। जिसके कारण सिरसा डिपो की 20 बसों के पहिए अब थम गए हैं। जबकि 24 रूटों की बसों के फेरे भी मिस हो रहे हैं। बसों का कम संचालन होने के कारण छात्र व छात्राओं को बसों की खिड़की पर लटक कर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्राइवेट बस चालकों की मनमानी, नहीं हो रहा सभी बसों का संचालन
जिले में सहकारी समिति की 90 बसों का संचालन होता है। लेकिन निजी बस चालकों की ओर से मनमानी किए जाने के कारण वह कम बसों का ही संचालन कर रहे हैं। अधिक सवारियों को बस में सवार करने को लेकर सहकारी समिति बस चालक बसों के एक फेरे को मिस कर देते हैं। जिसके कारण यात्रियों के साथ विद्यार्थियों को भी परेशान होना पड़ता है। आरटीओ विभाग की तरफ से भी सहकारी समिति बस मालिकों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज को मिली 19 नई मिनी बसें, लेकिन नहीं मिले कर्मचारी
परिवहन विभाग की ओर से सिरसा डिपो को 19 नई मिनी बसें दी गई हैं। हालांकि इन बसों के संचालन को लेकर अभी तक मुख्यालय की ओर से कोई भी पत्र नहीं आया है। जिसके कारण इन सभी बसों को भी अब वर्कशाप में खड़ा किया गया है। हालांकि इसके लिए विभाग को नए चालक व परिचालकों की आवश्यकता है। जबकि रोडवेज के पास पहले ही चालक व परिचालकों की कमी के कारण बसों को वर्कशाप में खड़ा किया जा रहा है।

बिना परिचालकों के एक दिन चलाई गुलाबी बसें, फिर की बंद
परिचालकों की कमी होने के कारण रोडवेज की ओर से बिना परिचालक के ही पांच गुलाबी बसों का एक दिन संचालन किया गया है। जिसके बाद फिर से सभी बसों को रोक दिया गया है। हालांकि इससे पहले भी विभाग की ओर से छात्राओं को सुविधा देने के लिए गुलाबी बसों का संचालन बिना परिचालक के किया गया था। लेकिन विभाग की शिकायत होने के बाद बसों को बंद कर दिया गया। जिसमें कई यात्री बिना पास और टिकट के यात्रा करने की शिकायत मुख्यालय में पहुंच गई थी।


बसों का संचालन करने के लिए 92 परिचालकों की आवश्यकता है। इसके लिए मुख्यालय को पत्र लिखकर 100 परिचालकों की मांग भेजी गई है। अभी तक परिचालक नहीं मिल पाए। बिना परिचालक के बसों का संचालन नहीं किया जा सकता। परिचालकों के आने के बाद ही सभी बसों का संचालन हो पाएगा।
दिनेश कुमार, ड्यूटी इंचार्ज, सिरसा डिपो ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed