फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to domestic dispute, wife was murdered by hitting her head with a brick.

Sirsa News: घरेलू कलह के चलते पत्नी की सिर में ईंट मारकर की हत्या

Sun, 28 Apr 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 28 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Due to domestic dispute, wife was murdered by hitting her head with a brick.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां (सिरसा)। गांव हिम्मतपुरा में घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दलजीत कौर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवाया।
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार पंजाब के गांव मराहड़ जिला मुक्तसर निवासी दलजीत कौर का अपने पति सेवक सिंह से घरेलू विवाद चल रहा था। इसलिए वह पिछले तीन महीन से गांव हिम्मतपुरा में अपनी विधवा बहन परमजीत कौर के घर पर आई हुई थी। दलजीत कौर की बहन परमजीत कौर स्वयं मलेशिया में रहती है। गांव में उसके बच्चे रहते हैं। दलजीत कौर यहां उसके बच्चों के पास रह रही थी। बुधवार को दलजीत कौर के बेटे का जन्मदिन था। सेवक सिंह भी बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए गांव हिम्मतपुरा आया हुआ था। दोनों ने मिलकर बुधवार को बेटे का जन्मदिन मनाया। जन्मदिन मनाने के बाद सेवक सिंह गांव में ही रुक गया। शुक्रवार रात को सभी बच्चे नीचे सोए हुए थे और पति-पत्नी छत पर सो रहे थे। इस दौरान सेवक सिंह व दलजीत कौर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सेवक सिंह ने पत्नी के सिर में ईंट से वार कर दिया। इस कारण दलजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed