फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to change in weather, the maximum temperature dropped by 14 degrees, people got relief from the heat

Sirsa News: मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में आई 14 डिग्री की गिरावट, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Fri, 26 May 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 26 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, the maximum temperature dropped by 14 degrees, people got relief from the heat
वार्ड नंबर छह में  बारिश के बाद सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गली में भरा पानी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चार दिनों से लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के चलते जिले के तापमान में करीब 14 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं बीते दिन शहर में हुई 10 एमएम बारिश के कारण गलियों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। जिसके कारण कॉलोनी वासियों और वाहन चालकों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को जिले का तापमान 31.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। जबकि ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से भी काफी राहत दी। दोपहर बाद घने बादलों व मौसम में बदलाव होने के चलते बारिश होने की संभावना बनी रही। लेकिन शाम को हवा तेज होने के कारण फिर से मौसम साफ हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले चार दिनों तक जिले में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार बने रहेंगे। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं बीते दिन बारिश होने के बाद शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी रही। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed