{"_id":"6581dbc5b0a26b230303c68c","slug":"dsp-said-in-the-meeting-if-there-is-any-problem-then-tell-me-villagers-said-no-work-is-done-without-money-in-tehsil-sirsa-news-c-128-1-sir1002-12044-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बैठक में डीएसपी बोले- कोई समस्या है तो बताओ, ग्रामीणों ने कहा - तहसील में बिना पैसे नहीं होता काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बैठक में डीएसपी बोले- कोई समस्या है तो बताओ, ग्रामीणों ने कहा - तहसील में बिना पैसे नहीं होता काम
Tue, 19 Dec 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
गांव नुहियांवाली में बैठक करते डीएसपी। (संवाद)
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। डीएसपी (क्राइम) राजीव कुमार ने मंगलवार को गांव नुहियांवाली व बनवाला में ग्रामीणों के साथ बैठक कर नशे के खिलाफ सहयोग मांगा। गांव नुहियांवाली में डीएसपी ने ग्रामीणों से पूछा कि कोई भी समस्या है तो बताओ। जिस पर ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि कालांवाली तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। यहां पर बिना पैसे के कोई काम नहीं होता। इसके बाद डीएसपी ने इस बात को नोट किया।
डीएसपी ने मेडिकल स्टोरों से जानकारी लेते हुए कहा कि यहां पर मेडिकल स्टोरों पर कोई नशा तो नहीं बिकता। जिस पर ग्रामीणों ने स्पष्ट मना कर दिया। लेकिन फिर भी डीएसपी ने मेडिकल संचालकों को हिदायत दी कि इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि नशा सभी की साझी समस्या है। इस पर तभी लगाम लगाई जा सकती है। जब सभी लोग एकजुट होकर पुलिस का सहयोग करें। नशा किसी भी रूप में हितकारी नहीं है। नशा सिर्फ अपराध को जन्म देता है। इसके खिलाफ हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। आज परिवार व रिश्ते टूटने का मुख्य कारण नशा ही है।
चोरी के मामले में दिया जांच का आश्वासन
डीएसपी राजीव कुमार ने ग्रामीणों से पूछा कि गांव में कोई सजायाफ्ता व्यक्ति या कोई बड़ा अपराधी तो नहीं। ग्रामीण राजेन्द्र राजपूत ने अवगत करवाते हुए शिकायत दी कि गांव के एक युवक ने एक बड़ी व एक छोटी ट्राली चोरी कर ली, लेकिन पुलिस ने इस मामले में जांच के बजाय औपचारिकता निभा दी। डीएसपी ने इस मामले में जांच का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने गांव की कई जन समस्याएं भी बताईं। जिस पर डीएसपी ने कहा कि वे संबंधित विभागों को अवगत करवा देंगे। बैठक बाद डीएसपी ने स्टेडियम में जाकर युवाओं से बातचीत करते हुए उन्हें नशे से दूर रहकर खेलों की ओर ध्यान देने हेतु प्रेरित किया। दोनों गांवों में बैठक के दौरान ग्रामीणों ने डीएसपी को आश्वस्त किया कि वे नशे के खिलाफ पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।