फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drunk water from pesticide box, died during treatment two days later

Sirsa News: कीटनाशक के डिब्बे से पीया पानी, दो दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत

Sun, 14 May 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Drunk water from pesticide box, died during treatment two days later
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा । नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव केहरवाला निवासी 16 वर्षीय अमन कुमार की कीटनाशक के डिब्बे से पानी पीने के कारण मौत हो गई। पुलिस की ओर से अब इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

गांव केहरवाला निवासी अमन कुमार 12वीं में साइंस का विद्यार्थी था। गर्मी अधिक होने के कारण दो दिन पहले वह खेत में बने खाल से पानी निकाल कर नरमे के पौधों को डाल रहा था। इसके लिए किशोर कीटनाशक के खाली डिब्बे का सहारा लेता रहा । ऐसे में प्यास लगने के कारण उसने उसी डिब्बे से दो से तीन बार पानी पी लिया, जिसके कारण शाम को उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। परिवार के सदस्यों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर उसका स्वास्थ्य बिगड़ा तो रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मृतक के पिता राजवीर सिंह के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed