फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drunk patients increased 20 times in eight years, but facilities remain the same

आठ वर्ष में 20 गुना बढ़े नशे के मरीज, लेकिन सुविधाएं जस की तस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Drunk patients increased 20 times in eight years, but facilities remain the same
नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन। - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में नशा लगातार पैर पसारता जा रहा है। बीते आठ वर्ष में 20 फीसदी नशा करने के मरीज बढ़े हैं, लेकिन प्रशासन ने नशा मुक्ति केंद्र में बेडों की संख्या में कोई विस्तार नहीं किया है। विभाग की ओर से केंद्र को 10 बेड से बढ़ाकर 50 बेड किए जाने की मांग भी अधूरी है। इसके अलावा भवन निर्माण को लेकर जगह का ही चयन नहीं हो पाया है।
नागरिक अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र वर्ष 2014 से शुरू किया गया था। उस समय जांच करवाने के लिए 1400 के लगभग मरीज पहुंचते थे, जबकि एक वर्ष में केवल 99 मरीजों को ही दाखिल कर इलाज देने की जरूरत पड़ी थी। अब वर्ष 2021 में ओपीडी 20 गुना अधिक बढ़कर 19 हजार 135 तक पहुंच गई, जबकि दाखिल मरीजों की चार गुना तक अधिक संख्या बढ़कर 391 तक पहुंची है। नशा मुक्ति केंद्र में अब हर रोज 150 मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। इन मरीजों में से 100 के लगभग मरीज नशे से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन

सुविधा ने होने से अधिक मरीजों को नहीं किया जा सकता भर्ती
नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में केवल 10 बेड की ही सुविधा है। लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण केंद्र में अधिक मरीजों को भर्ती नहीं किया जा सकता। इसके कारण डॉक्टर मरीजों की काउंसिलिंग कर घर पर ही उनका इलाज शुरू करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार नए नशा मुक्ति केंद्र खेलने का है प्लान, मरीजों को मिलेगा लाभ
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अलग- अलग स्थानों पर चार नए नशा मुक्ति केंद्र खोलने जाने का प्लान तैयार किया गया है। इसका प्रस्ताव विभाग की ओर से मुख्यालय को भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिरसा के डबवाली, ऐलनाबाद, ओढां और बडागुढ़ा में नशा मुक्ति केंद्र खोला जाना है। अभी सिरसा में ही एक नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है, जबकि डवबाली और ऐलनाबाद में मरीजों की काउंसिलिंग की जाती है।
केवल पांच फीसदी ही इलाज के लिए पहुंचते हैं
जिले में मेडिकल, हेरोइन सहित अन्य कई तरह की नशे के लोग आदी हो रहे हैं। आदी होने के बाद बाद उनमें से केवल पांच फीसदी ही मरीज नशा छोड़ने के लिए केंद्रों पर पहुंचते हैं, जबकि संख्या इससे काफी अधिक है।

जिले में इस तरह बढ़े नशे की पीड़ित मरीज
वर्ष ओपीडी आईपीडी
2014 1405 99
2015 1919 117
2016 2438 116
2017 5872 327
2018 18551 649
2019 28283 863
2020 21714 263
2021 19135 391
नशा मुक्ति केंद्र में केवल 10 बेड की ही अभी सुविधा है। केंद्र को 50 बेड का बनाए जाने को लेकर प्रपोजल भेजा गया है। इसके कारण जगह का चयन किया जा रहा है। भवन के निर्माण होने के बाद ही इसकी सुविधा मरीजों को मिल पाएगा। मरीजों संख्या काफी अधिक बढ़ रही है। -डॉ. पंकज, मनोरोग विशेषज्ञ, नशा मुक्ति केंद्र, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed