{"_id":"62b35b77936f5c576a407564","slug":"drugs-used-to-be-found-at-medical-store-pharmaceutical-department-sealed-sirsa-news-hsr634902284","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर मिलीं नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां, औषधि विभाग ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर मिलीं नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां, औषधि विभाग ने किया सील
विज्ञापन
हिसार रोड स्थित मेडिकल को सील करते औषधि विभाग के अधिकारी
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के हिसार रोड पर स्थित नहर कॉलोनी के पास स्थित जीएस मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग ने छापा कार्रवाई की। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर न तो फार्मासिस्ट मिला और 23 प्रकार की दवाइयों का रिकॉर्ड गायब था। इसके बाद अधिकारियों नेे मेडिकल को सील कर दिया।
खैरपुर और नहर कॉलोनी क्षेत्र में मेडिकल नशे की प्रतिबंधित गोलियों बेचने की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को जन औषधि विभाग की टीम ने एसजी मेडिकल स्टोर पर छापा कार्रवाई कर दी। टीम ने सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. निरीपन गोयल और जिला मेडिकल अधिकारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे। टीम ने पहुंचते ही मेडिकल संचालक से पूछताछ की ओर स्टोर पर दवाइयों को खंगाला। इस दौरान स्टेार पर फार्मासिस्ट के बजाय अन्य व्यक्ति संचालन कर रहा था। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की भारी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद टीम नेे संबंधित गोलियों और कैप्सूल का रिकार्ड मांगा गया, लेकिन संचालक के पास रिकॉर्ड नहीं मिल पाया। इसके बाद अधिकारियों की ओर से मेडिकल को सील कर दिया गया।
दो सप्ताह में सात मेडिकल स्टोर किए सील
जिले में मेडिकल नशे के कारण युवा इसके आदी हो रहे हैं। इसके बाद विभाग की ओर से अब सख्ती दिखाई जा रही है। बीते दो सप्ताह में मेडिकल अधिकारियों की ओर से अब तक सात मेडिकल स्टोर को सील किया जा चुका है। हालांकि इन सभी मेडिकल स्टोरों पर काफी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए थे। अधिकारियों का कहना है उनकी तरफ से यह अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
नहर कॉलोनी के पास जीएस मेडिकल पर नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां और अन्य कई दवाइयों का रिकॉर्ड नहीं पाया गया। मौके पर कोई भी फार्मासिस्ट नहीं था। जिसके चलते मेडिकल को सील किया गया है। विभाग की ओर से लगातार अभियान जारी रखा जाएगा। - दिनेश कुमार, जिला मेडिकल अधिकारी, सिरसा।