{"_id":"600eff2d8ebc3e31874ef5af","slug":"drug-supplier-crime-case-file-sirsa-news-sirsa-news-rtk5925391200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघुवाना गांव से सीआईए ने बरामद की नशे की 5310 गोलियां, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रघुवाना गांव से सीआईए ने बरामद की नशे की 5310 गोलियां, तस्कर फरार
विज्ञापन
गांव रघुवाना नशीले पदार्थों की तस्करी का केन्द्र बना हुआ है। सीआईए सिरसा ने नाकाबंदी करते हुए एक महिला से नशे की करीब 5310 गोलियां बरामद की है। इस दौरान महिला फरार होने में कामयाब रही, जिसके खिलाफ बडागुढ़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को सूचना मिल रही थी कि रघुवाना निवासी वीरपाल कौर नशीले पदार्थों की तस्करी का धंधा करती है। सोमवार की शाम सीआईए सिरसा की टीम को सूचना मिली कि उक्त महिला किसी को नशे की गोलियां सप्लाई करने जा रही। इसके बाद सीआईए इन्चार्ज नरेश कुमार के निर्देश पर एएसआई दीपक कुमार की टीम ने पन्नीवाला मोटा रोड पर नाकाबंदी की।
इस दौरान पुलिस को देख महिला नशे की गोलियां फेंककर मौके से फरार हो गई। टीम ने मौके से नशे की 5310 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का बेटा भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन
रघुवाना से पहले भी बरामद हो चुका है नशीला पदार्थ
एंटी नारकोटिक सेल ने बीती 14 जनवरी की रात्रि को रघुवाना से 3 लोगों को 53 हजार 200 नशे की गोलियां व 384 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी गुरविंद्र सिंह अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इससे पहले बडागुढ़ा पुलिस ने इसी गांव से एक महिला व उसके बेटे को करीब 60 ग्राम हेरोइन व करीब 100 प्रतिबंधित गोलियों सहित काबू किया था। इससे पहले भी बडागुढ़ा पुलिस, सीआईए व नारकोटिक सैल गांव रघुवाना से नशीले पदार्थों की तस्करी के कई केस दर्ज कर चुकी है।