फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drug smuggler Jasveer escaped amidst police siege and firing

Sirsa News: पुलिस की घेराबंदी व फायरिंग के बीच बचकर निकला नशा तस्कर जसवीर

Tue, 25 Jul 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 25 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler Jasveer escaped amidst police siege and firing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां(सिरसा)। गांव मलिकपुरा निवासी जसवीर उर्फ काला पुलिस की घेराबंदी के बावजूद भी बचकर निकल गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का भी प्रयास किया। एंटी नारकोटिक्स सेल ने आरोपी की गाड़ी पर फायरिंग भी की।



एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा के इंचार्ज एसआई दाताराम को सूचना मिली थी कि गांव मलिकपुरा निवासी नशा तस्कर उर्फ काला कार में सवार होकर डबवाली क्षेत्र में अफीम की सप्लाई देने जाएगा। स्टाफ ने खुईयां मलकाना टोल प्लाजा के निकट नाकाबंदी की। इस दौरान जसवीर की कार को पुलिसकर्मी ने रुकने का इशारा किया तो उसने कट मारकर कार को मसीतां रोड की तरफ भगा लिया। टीम ने आरोपी का पीछा करते हुए इसकी सूचना सीआईए डबवाली को दी। इसके बाद एएसआई प्रेम कुमार ने भी टीम सहित तस्कर का पीछा शुरू किया। तस्कर की कार गोरीवाला की तरफ निकलने की सूचना मिलने के बाद गोरीवाला पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। पुलिस की नाकाबंदी देखकर तस्कर जसवीर ने गाड़ी को वापस मोड़ लिया। स्वयं को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारते हुए कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किया। एंटी नारकोटिक्स सेल ने तस्कर की कार पर फायरिंग भी की, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन




सूत्रों के मुताबिक जसवीर उर्फ काला के खिलाफ हरियाणा व पंजाब में नशा तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। सदर डबवाली पुलिस ने आरोपी जसवीर उर्फ काला के खिलाफ जानलेवा हमला करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने मलिकपुरा निवासी एक व्यक्ति से आधा किलो अफीम भी बरामद की है। ओढां थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed