फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drug department raided medical stores, irregularities found in one

Sirsa News: औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर मारे छापे, एक पर मिली अनियमितता

Thu, 19 Dec 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Drug department raided medical stores, irregularities found in one
मेडिकल स्टोर संचालक के दस्तोवज की जांच करते ड्रग्स आफिसर केशव व​​शिष्ठ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। क्षेत्र में बुधवार को एसपी विक्रांत भूषण ने मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक ली थी। इसके बाद वीरवार को जिला जन औषधि विभाग ने पुलिस की सहायता से गांव फग्गू व रोड़ी में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों गांवों के चार मेडिकल स्टोर को जांचा गया।
गांव फग्गु स्थित चारों मेडिकल स्टोर में खामियां नहीं मिली। हालांकि, रोड़ी के एक मेडिकल स्टाेर में ड्रग नियमों के मुताबिक खरीद बिक्री का रिकॉर्ड सही नहीं मिला। इसके साथ ही स्टोर में साफ-सफाई और अन्य अनियमितताएं मिलीं। इसके लिए अब संचालक को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक केशव वशिष्ठ ने बताया कि एक्ट में कहीं भी ये प्रावधान नहीं है कि अगर किसी भी मेडिकल हाॅल पर फार्मासिस्ट न होने पर व किसी भी मेडिकल संचालक के पास लाइसेंस किराये का होने पर मेडिकल सील किया जाए। सिर्फ उस मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस ही भेजा जा सकता है। दरअसल, रोड़ी में कुल 14 मेडिकल स्टोर हैं। इनमें से 12 के पास फार्मासिस्ट हैं, वहीं अन्य 2 मेडिकल स्टोर पर न ही तो फार्मासिस्ट हैं और इनके पास लाइसेंस भी किराये के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed