Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   driver arrested in fraud office

Sirsa News: फर्जी सरकारी कार्यालय मामले में मुख्य आरोपी राममेहर का चालक गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 09 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
driver arrested in fraud office
हिसार के गांव राजपुरा निवासी मुख्य आरोपी राममेहर की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हिसार रोड पर भारत सरकार का फर्जी कार्यालय खोलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राममेहर के चालक कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। कुलदीप हिसार का निवासी है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी राममेहर हिसार के गांव राजपुरा का निवासी है। वह अभी फरार है।
पुलिस को 27 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड से हिसार रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास समाधान ग्रामीण वेलफेयर एंड एम्प्लॉयमेंट सर्विसेज लिमिटेड भारत सरकार का कार्यालय खुला है। इस कार्यालय के पास एक सफेद बोलेरो गाड़ी खड़ी थी जिस पर नीली बत्ती लगी थी और भारत सरकार लिखा था। पुलिस को संदेह था कि यह फर्जी हो सकता है।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां गीता रानी, विनशा, सुनीता और रचना नामक महिलाएं कार्यरत मिलीं। उन्होंने बताया कि हिसार के गांव राजपुरा का एक व्यक्ति इस कार्यालय का प्रमुख है। नीचे खड़ी बोलेरो गाड़ी उसी की है। पुलिस ने कार्यालय के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज मांगे लेकिन स्टाफ उन्हें पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को क्रेन से कब्जे में लेकर खैरपुर चौकी में खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच और प्राथमिकी
4 नवंबर को जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पुलिस को बताया कि समाधान ग्रामीण वेलफेयर एंड एम्प्लॉयमेंट सर्विसेज लिमिटेड भारत सरकार नामक कोई संस्था उनके विभाग में पंजीकृत नहीं है और न ही उनका इससे कोई संबंध है। इसके बाद पुलिस ने राममेहर और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने बताया कि राममेहर के चालक कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुख्य आरोपी राममेहर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed