Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   drinking water problem in gobindnagar

Sirsa News: गोबिंद नगर में सीवरेज मिश्रित पानी की आपूर्ति से फैल रहीं बीमारियां लोग परेशान

Sat, 11 Jul 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
drinking water problem in gobindnagar
सिरसा। नल से आता हुआ सीवरेज मिक्स पानी। शहरवासी
अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की, सीवरेज की सफाई करवाने के बाद समस्या खोजेंगे
विज्ञापन

फोटो --- 15,16,21
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गोबिंद नगर की गली नंबर 6 के निवासी पिछले तीन माह से दूषित पेयजल की समस्या से परेशान हैं। लोगों की मांग पर नई पेयजल लाइन भी विभाग ने बिछा दी है। उसके बाद भी दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इस पर वीरवार को लोगों ने अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल से मुलाकात की और समाधान की मांग की।
वहीं, इस समस्या के समाधान के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ और जेई ने रात के समय मौका निरीक्षण किया तो सामने आया कि सीवरेज ओवरफ्लो है। ऐसे में सीवरेज की सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि असल समस्या का पता चल सके।
विज्ञापन

गली के सुनील मेहता, सुनील ढींगड़ा, गुलशन भाटिया, विकास, गोरु, विजय गुम्बर, दीपक गांधी, विनोद भाटिया, सुभाष कुमार, विजय मोंगा आदि ने बताया कि इस समस्या पर कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया मगर कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से लेकर जेई तक से कई बार बात हुई है। अब तक शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते सभी ने अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल से मुलाकात की है।
लोगों ने बताया कि सीवरेज मिश्रित पानी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। दूषित पानी पीने से जल जनित बीमारियों जैसे हैजा, टाइफाइड और पीलिया का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है। कई घरों में लोग बीमार पड़ रहे हैं लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने प्रशासन से तुरंत इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस समस्या को लेकर पेयजल लाइन में खराबी की बात अधिकारियों ने कही थी। अब पेयजल लाइन भी पूरी तरह से बदलकर नई लगा दी गई है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। एडीसी अर्पित संगल ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा। उन्हें जल्द ही शुद्ध पेयजल मिलेगा।
इस कारण आई परेशानी
अधिकारियों के अनुसार गली को दोबारा से बनाया जाना है। इसलिए नगर परिषद ने सड़क उखाड़ी हुई है। जन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की मांग पर पाइपलाइन नई बिछा दी है। लोगों ने नई पाइपलाइन से कनेक्शन हाल ही में लिए हैं। इस दौरान सीवरेज ओवर फ्लो है और टूटी सड़क होने के कारण कहीं न कहीं लाइन में सीवरेज लाइन में लीकेज है। सीवरेज के मैनहोल खाली करवाने का काम जारी है। शनिवार दोपहर तक लाइन खाली हो जाएगी। उसके बाद लीकेज के असल कारणों को विभाग के अधिकारी खोजेंगे। कहां पर कौन सा कनेक्शन है जिसकी वजह से गली के अंदर के एरिया में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
कोट्स
गली का रात को अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया था। अभी सीवरेज की सफाई का काम जारी है। उसके बाद लाइन की जांच की जाएगी जहां पर भी दिक्कत होगी। उसे दुरुस्त कर दिया जाएगा। लोगों की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।

-अश्विनी कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
जिला प्रशासन से हिसार रोड स्थित गोबिंद नगर की गली नंबर 5 व 6 की दयनीय हालत बनी हुई है। इन दोनों गलियों में लंबे समय से कीचड़ व गड्ढे हैं जिनमें से किसी भी दोपहिया अथवा अन्य वाहनों का निकलना मुश्किल है। इससे आमजन खासी परेशानी महसूस करता है। इस सिलसिले में गलीवासियों ने अनेक बार संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी गुहार लगाई है मगर इस दिशा में किसी भी पक्ष ने कोई कदम नहीं उठाया।
-दीपक भाटिया, शहरी अध्यक्ष जननायक जनता पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed