फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drinking water lines will be changed before the construction of the underpass, the department has floated a tender

Sirsa News: अंडरपास के निर्माण से पहले बदली जाएंगी पेयजल की लाइनें, विभाग ने लगाया टेंडर

Tue, 08 Apr 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Drinking water lines will be changed before the construction of the underpass, the department has floated a tender
सिरसा। पुरानी कचहरी रोड के रेलवे फाटक पर लोकनिर्माण विभाग की ओर से अंडरपास बनाया जाना है। लेकिन अंडरपास के निर्माण से पहले पेयजल लाइन बदलने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 21 लाख 50 हजार रुपये का टेंडर लगाया है।
विज्ञापन


बता दें कि लोकनिर्माण विभाग ने वर्ष 2022 की मुख्यमंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए रेलवे अंडरपास बनाने को लेकर 10.6 करोड़ का टेंडर लगाया था। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। लेकिन अंडरपास के रास्ते में पुरानी कचहरी रोड और लाल बत्ती रोड की तरफ जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल लाइन बीच में आ रही थी। इन लाइनों को बदलने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने कई माह पहले जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पत्राचार किया था।
विज्ञापन


इन पत्राचार पर अब संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 21 लाख 50 हजार रुपये की लागत से पेयजल लाइनों को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा की रेवाड़ी-बठिंडा रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसकी घोषणा ओढां में 29 मई 2022 को प्रगति रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से फिजिबिलिटी जांचने के भी आदेश दिए। अधिकारियों ने फिजिबिलिटी जांच कर रिपोर्ट रेलवे को भेजी। इसके साथ ही प्रोजेक्ट की ड्राइंग भी तैयार की गई। बीएंडआर विभाग के अधिकारियों ने अंडर पास का 10.6 करोड़ का टेंडर भी फाइनल कर दिया है। जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम की लाइनों को बदलने के बाद ही इस कार्य को शुरू किया जा सकता है।



ये है स्थिति



शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुरानी कचहरी रोड पर फाटक बंद होने के दौरान अक्सर जाम लगता है। यहां से प्रतिदिन 11 ट्रेनों का आवागमन रहता है। फाटक दिनभर में 20 से ज्यादा बार बंद होता है। ऐसे में हर बार 10 से 20 मिनट तक वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में ट्रैफिक जाम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस रोड से प्रतिदिन 10 से 15 हजार वाहन गुजरते हैं। वहीं, सड़क का लेवल डाउन होने के कारण बारिश के सीजन में यहां पर गड्ढे बन जाते हैं। अब अंडरपास बनने से वाहन चालकों को जहां जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं यातायात व्यवस्था भी बेहतर हो पाएगी।



---

इस प्रकार बनेगा अंडरपास



पुरानी कचहरी रोड फाटक पर अंडरपास के निर्माण पर करीब 10.6 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। अंडर पास की अनुमानित लंबाई 300 मीटर व ऊंचाई 7.50 मीटर होगी। इसके दोनों ओर सर्विस रोड बनाए जाएंगे। इनकी चौड़ाई 4.50 मीटर होगी। अंडरपास का निर्माण करीब 12 माह में पूरा किया जाएगा।









पेयजल लाइन को दोनों ओर से स्थानांतरित किया जाएगा

जानकारी के अनुसार लाल बत्ती चौक से ओल्ड डीसी कैंप हाउस तक पेयजल लाइन को दोनों ओर से स्थानांतरित किया जाएगा। इस लाइनों का कार्य पूर्ण होने के बाद ही बीएंडआर विभाग आगामी प्रक्रिया शुरू कर सकता है। गर्मी के मौसम में ही जनस्वास्थ्य विभाग इस कार्य को पूर्ण करना चाहेगा। समय रहते यह कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो बीएंडआर विभाग भी मानसून में अंडरपास का कार्य शुरू नहीं कर पाएगा।




पुरानी कचहरी रोड पर अंडरपास बनाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा लाइन स्थानांतरित की जानी है। लाइन बदले जाने के बाद टेंडर के अनुसार कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - संजय सभ्रवाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed