फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drinking water crisis: Human chain became a jam of Hisar road

पेयजल संकट : मानव शृंखला बना हिसार रोड की जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis: Human chain became a jam of Hisar road
पेयजल किल्लत के चलते हिसार रोड पर लगाया गया जाम। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हिसार रोड स्थित पांच कॉलोनियों में पिछले दस दिनों से स्वच्छ पेयजल सप्लाई न आने से लोगों में रोष है। रोषित लोगों ने मानव शृंखला बनाकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके चलते यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर सिविल प्रभारी और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया व समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
पेयजल समस्या से त्रस्त हिसार रोड स्थित खैरपुर कॉलोनी, गुरुनानक नगर, एमसी कॉलोनी, गोबिंद नगर व डीसी कॉलोनी के निवासियों ने शनिवार दोपहर एक बजे रोष प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे पर एकत्र हो गए। इस दौरान मानव शृंखला बनाकर लोगों ने रोड पर आवाजाही बाधित कर दी। मामले की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित बैनीवाल मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्या का जाना और उन्हें जाम खोलने की बात कही, लेकिन कॉलोनी वासी नहीं माने। कॉलोनी वासी विक्की भाटिया, अनिता भाटिया, सीमा रानी, जोनी, अमरदीप, लक्ष्य, दलीप, अनिता कुमारी ने कहा कि बीते 10 दिन से उनके घरों में पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। वह कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके है, लेकिन उनकी समस्या का अभी तक कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। इससे परेशान होकर उन्हें रोड जाम करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अगर दिन में कभी पानी की सप्लाई दी जाती है, तो वह भी दूषित होता है। इसका वह इस्तेमाल में भी नहीं कर सकते। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग की जेई ऊषा रानी ने जल्द ही उनकी समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया और पाइप लाइन की जांच करने की बात कही। इसके बाद कॉलोनी वासियों ने रोड खोल दी और आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं- गाड़ियां धोने के लिए नहीं पीने और खाना बनाने के लिए चाहिए पानी
कॉलोनी वासी कमलेश रानी, सुनीता रानी ने कहा कि दिन रात व मोटर चलाकर पानी का इंतजार करती है, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं आ पाती। कभी रात को पानी छोड़ा जाता है तो वह भी दूषित होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें गाड़ियां धोने के लिए नहीं बल्कि खाना बनाने, नहाने और पीने के लिए पानी की जरूरत है। घर में अब एक बूंद भी पानी की नहीं है। परेशान होकर उन्हें रुपये देकर टैंकर मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों को उठानी पड़ रही परेशानी, लगा जाम
हिसार रोड पर सबसे अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में कॉलोनी वासियों द्वारा रोड जाम करने पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। कई वाहन चालक रूट बदलकर निकलते हुए नजर आए तो कई वाहन चालकों ने परेशान होकर रोड पर ही गाड़ी को बंद कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद रूट को भी डायवर्ट किया गया।
रविवार से शहर में सुचारु हो पाएगी पेयजल की सप्लाई
नहर में पानी आने के बाद अब रविवार से सुचारु रूप से पानी की सप्लाई हो पाएगी। पानी की सप्लाई न होने के कारण हर रोज जन स्वास्थ्य विभाग के पास 200 से अधिक शिकायतें आ रही हैं, लेकिन जलघरों में पानी न आने के कारण पूरी सप्लाई नहीं दी जा रही। रविवार को जलघरों में पानी पहुंचने के बाद सुबह से पेयजल की सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई मोहन लाल ने बताया कि रविवार से सुबह और शाम के समय सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

पानी की समस्या को लेकर कॉलोनी वासियों की ओर से जाम लगाया गया था। अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनकी समस्या का सामधान करवा दिया है। इसके बाद कॉलोनी वासी लौट गए। - अमित बैनीवाल, सिविल लाइन थाना प्रभारी, सिरसा।

पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने किया हिसार रोड जाम। संवाद

पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने किया हिसार रोड जाम। संवाद- फोटो : Sirsa

जाम के दौरान मौके पर पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खरीखोटी सुनाते कालोनी के लोग। सं?

जाम के दौरान मौके पर पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खरीखोटी सुनाते कालोनी के लोग। सं?- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed