{"_id":"6249db1cf9afb602f357ac4d","slug":"drainage-of-dirty-water-became-the-reason-for-mutual-quarrel-among-ward-residents-sirsa-news-hsr628220622","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डवासियों में आपसी झगड़े का कारण बनी गंदे पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डवासियों में आपसी झगड़े का कारण बनी गंदे पानी की निकासी
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई के लिए बने खाले में छोड़ा जा रहा दूषित पानी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। जिला मुख्यालय के वार्ड नं. 31 में रहने वाले लोगों का रोजाना अपने पड़ोसियों के साथ झगड़ा होता है जिसका मुख्य कारण गंदे पानी की निकासी है। यह इकलौता ऐसा वार्ड है जहां पर अभी तक सीवरेज सिस्टम की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा टूटी सड़कें व उबड़-खाबड़ रास्ते भी वार्डवासियों के लिए परेेशानी का सबब बने हुए हैं। समस्या के समाधान को लेकर इस क्षेत्र के लोग जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लेकर उपमुख्यमंत्री तक के सामने अपनी व्यथा सुना चुके हैं। लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकला है, जिसके चलते यहां रहने वाले लोग परेशान हैं।
स्थानीय निवासी बताते हैं कि यहां न तो सड़क का निर्माण हुआ है तथा ना ही यहां पर अभी तक सीवरेज की पाइप लाइन बिछाई गई है। वार्ड में जगह-जगह गंदे पानी का ठहराव है। गंदे पानी पर मच्छरों की संख्या भी इस क्षेत्र में बहुत है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का रोजाना अपने पड़ोसियों के साथ झगड़ा होता है, जिसका मुख्य कारण है गंदे पानी की निकासी।
जन स्वास्थ्य विभाग का खाला बना निकासी
वार्ड नं. 31 में गंदे पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सुखचैन माइनर से जन स्वास्थ्य विभाग तक जाने वाले खाले में गंदे पानी की निकासी के लिए लोगों ने पाइप डाल रखी है। इस वार्ड के अनेक घरों का गंदा पानी इस खाले में डाला जा रहा है। इस खाले के जरिए चतरगढ़ पट्टी स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पेयजल डिग्गियों में सुखचैन माइनर से पानी का सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन
बिजली, पानी व प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के बावजूद मूल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। परंतु प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
- शंकरलाल, वार्डवासी
वार्ड में सीवरेज पाइप लाइन डलवाने के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से भी मिल चुके हैं। परंतु अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
- लक्ष्मण, वार्डवासी
गंदे पानी की निकासी के लिए रोजाना झगड़ा होता है। वार्ड में न तो गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां है तथा ना ही सीवरेज पाइप लाइन डाली गई है।
- सुनीता देवी, वार्डवासी
समय पर बिजली, पानी का बिल भर रहे हैं। प्रशासन की ओर से वार्ड की कोई सुध नहीं ली जा रही है। बार-बार अवगत करवाने के बावजूद ना तो सड़कों का निर्माण हुआ है और ना ही सीवरेज पाइप लाइन डाली गई है।
-गीता देवी, वार्डवासी
वार्ड में जाकर जांच की जाएगी की क्षेत्र वैध है या नहीं। अभी ऐसी कोई समस्या संज्ञान में नहीं है। जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- अजय पंघाल, एक्सईएन, नगर परिषद, सिरसा
वार्ड नं. 31 में सीवरेज पाइप लाइन डालने के संबंध में विभाग से अनुमति मांगी गई थी। परंतु नगर परिषद ने अभी तक इस क्षेत्र को वैध घोषित नहीं किया है। जिसके चलते यहां पर सीवरेज पाइप लाइन नहीं डाली गई है।
- रोहताश, जेई, सीवरेज जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सिरसा

वार्ड नं. 31 के खाली प्लॉट में एकत्रित हुआ गंदा पानी दिखाते वार्डवासी।- फोटो : Sirsa