फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dr. Manu, who passed UPSC, was welcomed with flowers in her native village Chhatriyan, said - Children are like buds, let them blossom with education.

Sirsa News: यूपीएससी उत्तीर्ण डॉ. मनु का पैतृक गांव छतरियां में पुष्पवर्षा से स्वागत, बोलीं- बच्चे कलियों की तरह, इन्हें शिक्षा से खिलने दीजिए

Sun, 21 Apr 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 21 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dr. Manu, who passed UPSC, was welcomed with flowers in her native village Chhatriyan, said - Children are like buds, let them blossom with education.
डॉ. मनु को आशीर्वाद देते विधायक व अन्य। (संवाद)
बडागुढ़ा। यूपीएससी में 434वीं रैंक हासिल करने वालीं डॉ. मनु भोभरिया अपने गांव छतरियां पहुंची। ग्रामीणों ने खुली कार में सवार मनु का पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। गांव की गोशाला में उनके लिए सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। डॉ. मनु ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे फूलों की कलियों की तरह होते हैं, उन्हें शिक्षा से खिलने दीजिए। बेटों और बेटियों में कोई फर्क नहीं होता। अगर आप एक बेटी को पढ़ाते हैं, तो पूरी पीढ़ी को पढ़ाते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कालांवाली हलका विधायक शीशपाल केहरवाला के अलावा विभिन्न राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी तथा ग्राम पंचायतें मौजूद रहीं। ग्राम पंचायत ने गांव के खेल स्टेडियम में शेड का उद्घाटन भी डॉ. मनु भोभरिया के हाथों से करवाया। विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि मनु ने अपने परिजनों व गांव का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करना किसी तपस्या से कम नहीं है। इनेलो नेता जसवीर सिंह जस्सा, ब्रह्माकुमारी आश्रम से बहन मोनिका व शशि, पूर्व सरपंच जगतार सिंह रघुवाना, छतरियां के सरपंच प्रतिनिधि विजय देहड़ू, पन्नीवाला मोटा के सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बैनीवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि मनु ने मेहनत-लग्न से ये साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। उसने प्रदेशभर में अपने गांव का नाम चमकाया है। इस अवसर पर विधायक के अलावा विभिन्न संस्थाओं व पंचायतों ने डॉ. मनु को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



माता-पिता बोले- शिक्षा के क्षेत्र में आजादी दें, तभी मनु जैसी और भी बेटियां आगे आएंगी

डॉ. मनु भोभरिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को देते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में पूरी आजादी देते हुए स्पोर्ट दिया। उन्होंने उपस्थित बच्चों व युवाओं से आह्वान किया कि मेहनत व लग्न से आगे बढ़ते हुए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम रोशन करें। डॉ. मनु ने कहा कि शिक्षा को कभी भी अनदेखा न करें। डॉ. मनु की मां जितेन्द्र कौर व पिता एसआई देवीलाल ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आजादी दें, तभी ग्रामीण क्षेत्र से मनु जैसी और भी बेटियां आगे आएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एमडी की तैयारी के साथ दी यूपीएससी की परीक्षा

मनु भोभरिया वर्तमान में चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद एमडी की तैयारी कर रही थीं। इसके साथ-साथ उन्होंने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2023 की परीक्षा भी दी थी। मनु के पिता पंचकूला देवीलाल चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। उनके चाचा बलजिंदर सिंह सीआईडी विभाग में है। मनु का छोटा भाई विश्वजीत भी एमडी की तैयारी कर रहा है। मनु ने डीसी मॉडल स्कूल चंडीगढ़ से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की थी। 12वीं की पढ़ाई के बाद मनु ने मेडिकल की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने पहले प्रयास में ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस हेतु दाखिला मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed