Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dr mahip chief project anrankshak

Sirsa News: डॉ. महीप बंसल बने श्री हनुमंत फाउंडेशन के मुख्य परियोजना संयोजक

Mon, 23 Nov 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
dr mahip chief project anrankshak
फोटो : 10 -
विज्ञापन

सुमन मित्तल को सौंपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, बैठक में वर्ष 2025-26 का ऑडिटेड लेखा-जोखा सर्वसम्मति से पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्री हनुमंत फाउंडेशन की आम सभा बैठक श्री हनुमंत चैरिटेबल अस्पताल नेहरू पार्क में सोमवार को आयोजित हुई। इस बैठक में फाउंडेशन की वार्षिक गतिविधियों और वित्तीय स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। डॉ. महीप बंसल को मुख्य परियोजना संयोजक चुना गया। सुमन मित्तल को फाउंडेशन का अध्यक्ष पद सौंपा गया। सह संस्थापक डॉ. प्रवीण अरोड़ा ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

संरक्षक एमपी गर्ग ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। मुख्य परियोजना संयोजक सुमन मित्तल ने वर्ष 2025-26 का लेखा-परीक्षित लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि श्री हनुमंत चैरिटेबल अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 120 मरीज लाभ उठा रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में आंखों की निशुल्क जांच व ऑपरेशन के 12 शिविर लगाए गए। इन शिविरों से सैकड़ों नेत्र रोगियों को चिकित्सा लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया और अनुमोदन
डॉ. प्रवीण अरोड़ा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। मुख्य परियोजना संयोजक पद के लिए बाबू राम मित्तल ने डॉ. महीप बंसल का नाम प्रस्तावित किया। अध्यक्ष पद के लिए भूप सिंह गहलोत ने सुमन मित्तल का नाम रखा। दोनों प्रस्तावों को उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। सदस्यों ने लेखा-जोखा और आर्थिक स्थिति को भी मंजूरी दी।

सहयोगियों को जोड़ने पर दिया जोर
वित्तीय परामर्शदाता रमेश गोयल जल स्टार और डॉ. प्रवीण अरोड़ा ने फाउंडेशन की गतिविधियों के विस्तार का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक सहयोगियों को जोड़ने पर जोर दिया। संगठन सचिव सुरेंद्र शर्मा ने सदस्यों, दानदाताओं और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों डॉ. महीप बंसल और सुमन मित्तल ने अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed