{"_id":"589e17194f1c1b865237c738","slug":"dr-ashock-tanwar-speak-on-cm-khattar-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंवर ने सीएम के शिलान्यास पर ली चुटकी, बोले- झूठे शिलान्यास मामले में भाजपा ने इनेलो को पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंवर ने सीएम के शिलान्यास पर ली चुटकी, बोले- झूठे शिलान्यास मामले में भाजपा ने इनेलो को पीछे छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sat, 11 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
अशेक तंवर
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर तीन वर्ष पूरे किए जाने पर शुक्रवार को डॉ. अशोक तंवर ने वार्ड नंबर 19 के पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी के घंटाघर चौक प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। इस मौके पर उन्होेंने वीडियो कांफ्रेेंसिंग के माध्यम से परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा अपने मूल उद्देश्यों से पूरी तरह से भटक चुकी है और पत्थरों के झूठे शिलान्यास के मामले में वह इनेलो को भी पीछे छोड़ चुकी है।
विज्ञापन
इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तंवर को बधाई दी। तंवर ने कहा कि पिछले तीन सालों के दौरान उन्होंने पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से रैलियों, जनजागरण अभियान, पदयात्राओं, धरने और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदेश की जनता की आवाज बनने का काम किया है। डॉ. तंवर ने कहा कि भाजपा ने अपने शासन में एक भी बड़ी योजना परियोजना आरंभ नहीं की, अपितु कांग्रेस शासनकाल के दौरान पूरी की परियोजनाओं के ही फीते काटकर श्रेय लेने में जुटी है।
विज्ञापन
एसवाईएल मुद्दे पर इनेलो द्वारा 23 फरवरी को नहर खोदने को उन्होंने राजनीतिक स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि एक समय में इनेलो नेता पंजाब में जाकर खुदाई करने की बात कह रहे थे, लेकिन अब ये केवल जिला अंबाला में ही एकत्रित होने का ढोंग रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब चुनावों के बाद कांग्रेस प्रदेश में सत्तासीन होती है तो वे वहां की सरकार से बातचीत के माध्यम से हरियाणा के हक का पानी हरियाणा को दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर उनके साथ नगर परिषद सिरसा के उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, वार्ड नंबर 19 की पार्षद नीतू सोनी, पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी, मनमोहन मिड्ढा, पार्षद मनोज मकानी, पार्षद रोहताश वर्मा, रूपिंद्र भाटिया, चंद्रशेखर सोनी आदि मौजूद थे।