{"_id":"4ae0870ca8a0ed25a9812d125a84f358","slug":"down-in-the-ground-373-pistols-453-cartridges-16-guns-20-empty-shell-and-44-sharp-weapons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जमीन में दबाए 373 पिस्तौल, 453 कारतूस, 16 बंदूकें, 20 खाली खोल व 44 तेजधार हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन में दबाए 373 पिस्तौल, 453 कारतूस, 16 बंदूकें, 20 खाली खोल व 44 तेजधार हथियार
सिरसा/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 14 सालों से पुलिस के मालखाने में पड़े सैकड़ों हथियारों को सोमवार सुबह नष्ट कर दिया गया गया। इतने सालों तक ये हथियार मालखाने में पुलिस सुरक्षा में पडे़ हुए थे।
विज्ञापन
इन हथियारों में पिस्तौल, रिवॉल्वर, बंदूक, कारतूस, चले खोल, चाकू व छुरे थे। पूरी कार्रवाई डीएसपी वीरेंद्र श्योराण, तहसीलदार संजय बिशभनोई व मधुबन पुलिस ट्रेनिंग कॉम्पलेक्स के आए इंस्पेक्टर अभय सिंह की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2013 तक 434 विभिन्न वारदातों में में प्रयुक्त 453 हथियार व इतने ही कारतूस अभियुक्तों से जब्त किए थे।
विज्ञापन
इन मामलों का फैसला स्थानीय अदालतों में हो चुका है और अदालत ने पुलिस प्रशासन को बरामद हथियारों को नष्ट करने का आदेश दिया।
आदेशानुसार सोमवार सुबह डीआरडीए कॉप्लेक्स के पास स्थित पुलिस मालखाने प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में 373 पिस्तौल, 453 कारतूस, 16 बंदूकें, 20 खाली खोल व 44 तेजधार हथियार नष्ट करके जमीन में खड्ढा खोदकर दबा दिए गए। इन हथियारों में जिनका लाइसेंस था उन्हें अंबाला स्थित कोत भेज दिया गया।
2013 से अब तक 93 पिस्तौल बरामद
पुलिस अधीक्षक मितेश जैन का कहना है कि अवैध असलाधारकों के खिलाफ चालाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने वर्ष 2013 से अगस्त 2014 तक 118 मामलों में आरोपियों से 93 पिस्तौल बरामद किए हैं।