फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Double the crop reached the market compared to last year

Sirsa News: पिछले साल के मुकाबले दोगुनी फसल मंडी में पहुंची

Wed, 22 May 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 22 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Double the crop reached the market compared to last year
सिरसा। जिले में इस बार गेहूं और सरसों की फसल की पैदावार अधिक हुई। किसानों ने इसके लिए मौसम का प्रभाव माना है। वहीं, जिले में फसल की सरकारी और निजी खरीद के कारण अधिकारियों के लक्ष्य से अधिक फसल मंडियों में पहुंची। पहली बार 60,000 किसानों को 1,200 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अब करीब दो प्रतिशत किसानों का भुगतान बकाया है। वहीं, सरसों की फसल के लिए 506 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की सरकारी खरीद 22 मई को बंद हो गई है। इस बार पिछले साल के मुकाबले इस बार दो गुणा फसल मंडियों में पहुंची है। किसानों के अनुसार पिछले वर्ष मौसम किसानों के अनुरूप न रहकर फसली सीजन के विपरीत होने के कारण पैदावार में काफी कमी आई थी लेकिन इस बार फसली सीजन के मुताबिक मौसम बिल्कुल ठीक बना रहा। इससे बीमारियों में कमी आई तो गेहूं और सरसों की पैदावार बेहतर रही।
विज्ञापन


हैफेड ने खरीदा 6 लाख मीट्रिक टन गेहूं
गेहूं की फसल में अधिकारियों के अनुसार सरकार की ओर से इस बार छह लाख मीट्रिक टन अनाज खरीदने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 5,81,706 टन गेहूं और करीब 90,000 टन सरसों की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शत-प्रतिशत हो चुकी है उठान
जिले में उठान का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। गेहूं और सरसों की उठान मंडियों में शत-प्रतिशत हो गई है। कुछ मंडियों में भले ही एक, दो प्रतिशत गेहूं पड़ा हो। अब सरकारी खरीद खत्म हो गई है। ऐसे में बची हुई फसल की उठान भी जल्द हो जाएगी।



जिले में सभी किसानों को फसल का शत-प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। मंडियाें में कुछ जगह पर बचे गेहूं और सरसों की करीब 200 बोरियों को जल्द उठवाया जाएगा। - मांगे राम, हैफेड प्रबंधक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed