फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Doctor of beauties trap

हुस्न के जाल में फंसा डॉक्टर

Sat, 29 Mar 2014 11:31 PM IST
सिरसा ब्यूरो
सिरसा ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
Doctor of beauties trap
मिस कॉल से शुरुआत फिर दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाने के बाद दुराचार का केस दर्ज करवाने के नाम पर पैसे वालों को ब्लैकमेल करने वाला एक महिला गिरोह सिरसा में सक्रिय है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर इस गिरोह ने एक डॉक्टर को अपना निशाना बनाया। उक्त डॉक्टर ने चार लाख रुपये गिरोह के सदस्यों को दिए और गिरोह की ओर से बनाई गई उसकी अश्लील वीडियो मांगी जो उसे नहीं दी गई। पीड़ित फतेहाबाद जिले के गांव सिरढ़ान निवासी उक्त डॉक्टर व गांव के पूर्व सरपंच ने शनिवार दोपहर पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह से मिलकर शिकायत पत्र सौंपा।
विज्ञापन

    जानकारी के अनुसार गांव सिरढ़ान निवासी धर्मपाल आरएमपी है। उसके मोबाइल नंबर पर 25 मार्च की दोपहर एक नंबर से मिस कॉल आई। डॉक्टर ने इस नंबर पर कॉल की तो सामने से एक युवती ने बात की। बात अपना कौन? से शुरू हुई और उक्त डॉक्टर युवती की बातों में आकर उसके जाल में फंस गया। युवती ने डॉक्टर को बताया कि वह सिरसा की रहने वाली है और कॉलेज में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 मार्च की शाम उक्त लड़की ने डॉक्टर को फोन करके मिलने की इच्छा जाहिर की। युवती ने डॉक्टर से कहा कि वह हिसार रोड स्थित हुडा चौक पर उसका इंतजार करेगी। डॉक्टर गाड़ी में सवार होकर सिरसा पहुंचा और हुडा चौक पर उक्त युवती ने डॉक्टर को रिसीव किया।

युवती गाड़ी में बैठ गई और डॉक्टर को खैरपुर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक गली में ले गई। उक्त युवती व डॉक्टर ने शारीरिक संबंध बनाए। कुछ ही देर में युवती अपनी असलियत पर आ गई और एक इशारे के साथ कमरे में तीन युवतियां  व चार लोग घुस आए। यह देख डॉक्टर घबरा गया।

डॉक्टर ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि कमरे में आए व्यक्तियों ने उससे कहा कि ‘अब तुझे रेप केस में फंसाया जाएगा और बचना है तो पांच लाख रुपये दे’। गिरोह के जाल में बुरी तरह फंस चुके डॉक्टर ने अपने गांव के एक अन्य  पूर्व सरपंच को फोन करके रुपये मंगवाए। पूर्व सरपंच चार लाख रुपये लेकर हुडा चौक पर पहुंचा। गिरोह का एक सदस्य पहले से वहां मौजूद था।

रुपयों से भरा बैग लेकर वह चंपत हो गया और डॉक्टर की बनाई गई अश्लील वीडियो भी नहीं देकर गया। पीड़ित डॉक्टर के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने मोबाइल कैमरे से उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। उसने एसपी को बताया कि गिरोह के सदस्यों ने उससे कहा था कि शनिवार को बकाया एक लाख रुपये दे जाना और उसके साथी पूर्व सरपंच को वीडियो रुपये लेकर दे दी जाएगी। पीड़ित डॉक्टर उसके सहयोगी साथी पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह से दोपहर को उनके निवास स्थित कैंप दफ्तर में जाकर मिले।


गिरोह में शामिल हैं तीन युवतियां
पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि गिरोह में तीन युवतियां शामिल हैं। जिस युवती ने उसके साथ बात की उसकी उम्र करीब 20 से 21 वर्ष है और अन्य दो की उम्र भी करीब 22 वर्ष होगी। इनके जरिये गिरोह में शामिल चार व्यक्ति इज्जतदार रुपये वाले लोगों को फोन करवाते हैं। इसके बाद जब कोई व्यक्ति इनके जाल में फंस जाता है तो रेप का केस दर्ज करवाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग करके लाखों रुपये वसूल करते हैं।


केस दर्ज करने के आदेश
पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह के प्रशासनिक बैठक में बिजी होने के चलते इस मामले में उपपुलिस अधीक्षक धर्मबीर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गांव सिरढ़ान निवासी पीड़ित डॉक्टर व ग्रामीण उनके पास आये थे। उनकी शिकायत पर सिटी एसएचओ को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed