{"_id":"66f99d80a094f29849086979","slug":"do-not-share-bank-related-details-under-the-pretext-of-winning-bank-loan-lottery-or-other-prize-sp-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-126472-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लोन, लॉटरी या अन्य इनाम जीतने के झांसे में आकर बैंक संबंधित डिटेल सांझा न करें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक लोन, लॉटरी या अन्य इनाम जीतने के झांसे में आकर बैंक संबंधित डिटेल सांझा न करें : एसपी
Mon, 30 Sep 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली की पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने साइबर अपराध से बचने के लिए आमजन को सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बैंक लोन, लॉटरी या अन्य इनाम जीतने के झांसे में आकर बैंक संबंधित डिटेल सांझा न करें, क्योंकि ऐसा करने से आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी काफी सक्रिय है, जोकि लोगों को बैंक लोन, लॉटरी, फ्री रिचार्ज या अन्य इनाम निकलने का झांसा देकर चूना लगा रहे हैं। इसलिए ऐसी सूरत में सतर्क रहें। किसी भी लोभ लालच में न आए, बल्कि उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर ठग लोगों को लॉटरी, कार, मोटरसाइकिल व अन्य कोई इनाम जीतने का बहाना बनाकर कॉल करते हैं और एडवांस पैसा जमा करवाने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि आपकी थोड़ी सी चूक से वर्षो की आपकी मेहनत से कमाई गई जमा पूंजी गवां सकते हो, इसलिए अपने ई-मेल या वाट्सएप पर आए ऐसे लिंक पर क्लिक करते समय आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए। एसपी ने बताया कि सावधानी ओर सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का बेहतर उपाय है। उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल करने वाले व्यक्ति अक्सर 24 घंटे के अंदर बैंक खाता ब्लॉक करने का दबाव बनाकर बैंक से संबंधित जानकारी हासिल कर आमजन से ठगी करते हैं।