फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Do not lend money for drug addiction; youth attacked with sticks

Sirsa News: नशा करने के लिए रुपये उधार न देने पर युवक पर डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Do not lend money for drug addiction; youth attacked with sticks
सिरसा। गुरुतेग बहादुर नगर में वीरवार रात को नशे के लिए रुपये उधार न देने पर 4 युवकों ने एक अन्य युवक पर डंडों से हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल का बयान दर्ज करके हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गुरुतेग बहादुर नगर निवासी देवीलाल ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। वीरवार रात को वह घर से दुकान पर सामान लेने गया था। रास्ते में उसे गुरुतेग बहादुर नगर निवासी लाली, जस्सू, अजय व अवतार ने रोका और नशा करने के लिए 2 हजार रुपये उधार मांगे, पर उसने रुपये देने से मना कर दिया। करीब एक घंटे बाद वह सामान लेकर अपने घर जाने लगा तो रास्ते में उक्त युवकों ने उसे रोक लिया। उनके हाथों में डंडे थे। इसके बाद उक्त युवकों ने डंडों से उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। मोहल्लावासियों ने उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed