{"_id":"68939c8a0bacbcdd950f9f08","slug":"do-not-discriminate-between-boys-and-girls-sukhjinder-sirsa-news-c-128-1-slko1008-142096-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़का-लड़की में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें : सुखजिंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़का-लड़की में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें : सुखजिंद्र
विज्ञापन
जागरूकता रैली निकालती हुई महिलाएं।
कालांवाली। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बुधवार को गांव तख्तमल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। आंगनबाड़ी वर्कर सुखजिंद्र कौर ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने सभी से अपील की कि वे लड़का-लड़की में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें।
लड़कों की तरह लड़कियों को समान अवसर दें। उन्होंने बच्चियों की शिक्षा पर भी बल देते हुए कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्हें शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहतर खान-पान का होना बहुत ही जरूरी है। सभी को खान-पान के प्रति सजग व जागरूक होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विशेषकर लड़कियों व महिलाओं को अपने आहार के प्रति जागरूक होना चाहिए। बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में पौष्टिक आहार की अहम भूमिका होती है। इसलिए महिलाएं अपने खानपान का ध्यान रखें और अपने बच्चों का पालन पोषण बेहतर ढंग से करें। अभियान में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भोजन के सही तरीके से पकाने व खाने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पोषण अभियान सरकार की महत्वपूर्ण गतिविधि है, जिसके माध्यम से किशोरियों, महिलाओं व बच्चों के लिए सही पोषण व खानपान के बारे में जागरूक किया जाता है। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर कमलप्रीत कौर, रूनिंद्र कौर, गुरमेल कौर, हेल्पर कुलदीप कौर, परमजीत कौर व कुलविंद्र कौर सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।