फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Divyang students will visit Manali, will learn many skills

मनाली की सैर करेंगे दिव्यांग विद्यार्थी, सीखेंगे कई हुनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Divyang students will visit Manali, will learn many skills
मनाली टूर पर जाते हुए दिव्यांग विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत मनाली भ्रमण के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों का दल मंगलवार को रवाना हुआ। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करना है।
विज्ञापन

रोजाना घर से स्कूल और स्कूल से घर तक का सफर करने वाले दिव्यांग विद्यार्थी अब मनाली की वादियों की सैर करेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग उन्हें यह मौका देने जा रहा है। दिव्यांग बच्चों के लिए मनाली में पांच दिवसीय एडवेंचर कैंप लगाया गया है। जिले से 44 दिव्यांग विद्यार्थी व कस्तूरबा गांधी स्कूल से 140 छात्राएं मनाली एडवेंचर कैंप के लिए रवाना हुईं। इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा 15 शिक्षक भेजे गए हैं, जिनकी देखरेख में विद्यार्थियों को गतिविधियां करवाई जाएंगेी। टूर को जिला परियोजना अधिकारी बूटा राम और सहायक परियोजना अधिकारी गोपाल कृष्ण शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह है शिविर का उद्देश्य
- दिव्यांग मेधावी विद्यार्थियों को शिविर का अनुभव प्रदान करना और उन्हें प्रकृति संसाधनों का पता लगाने का अवसर देना।
- दिव्यांग विद्यार्थियों, मेधावी लड़कियों में टीम भावना एवं आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें दोस्त बनने में मदद करना।
- दिव्यांगों में मेधावी लड़कियों में एकता और समानता के प्रति दृष्टिकोण पैदा करना। - पहाड़ी क्षेत्र के बाहरी वातावरण का अनुभव करना।
ये करवाई जाएंगी गतिविधियां
कैंप में विद्यार्थियों के पहाड़ों पर चढ़ना, शूटिंग, तीरंदाजी व विभिन्न खेल सिखाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रैकिंग, रैपलिंग, रिवर, क्रॉसिंग, नेचर ट्रेल, रूरल गेम्स, एयर गन शूटिंग, फन तीरंदाजी, पर्वतारोहण की मूल बातें, पैरलल रोप, कमांडो ब्रिज जैसी गतिविधियां भी शामिल रहेंगी। इसके साथ ही समूह चर्चा, योग, रिपोर्ट लेखन, यात्रा वृतांत लेखन, यात्रा संस्कार लेखन, कैंप फायर आदि गतिविधियां करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कूल और घर से बाहर की दुनिया का अनुभव करवाने व उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से कैंप आयोजित किया गया है। जिसके तहत जिला के 44 दिव्यांग और 140 अन्य छात्राएं कैंप में गई है। - गोपाल कृष्ण शुक्ला, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed