{"_id":"6772e81ad1a4d1005403dd10","slug":"divider-has-been-uprooted-and-left-on-the-main-road-for-one-and-a-half-years-officials-are-waiting-for-vigilance-investigation-report-of-street-light-sirsa-news-c-128-1-slko1008-130782-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मुख्य सड़क पर डेढ़ वर्ष से उखाड़कर छोड़ा डिवाइडर, अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट की विजिलेंस जांच रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मुख्य सड़क पर डेढ़ वर्ष से उखाड़कर छोड़ा डिवाइडर, अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट की विजिलेंस जांच रिपोर्ट का इंतजार
Tue, 31 Dec 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
रानियां में सिरसा-जीवन नगर रोड के बीच से टूटा डिवाइडर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। शहर के सिरसा-जीवन नगर रोड पर पिछले करीब डेढ़ वर्ष पहले डिवाइडर को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। इस कारण कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। कई बार सामाजिक, राजनीतिक व अन्य संस्थाओं ने डिवाइडर निर्माण की मांग अधिकारियों से लेकर राजनेताओं से कर चुके हैं, लेकिन इसका आज तक समाधान नहीं हुआ है।
स्ट्रीट लाइट की विजिलेंस जांच के चक्कर में डिवाइडर बनाने का काम अभी तक नहीं किया गया है। शहरवासियों के अनुसार सड़क के मध्य डिवाइडर न होने से आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। यह शहर का मुख्य रोड है, जो ऐलनाबाद व डबवाली को जोड़ता है। इस रोड पर यातायात बहुत ज्यादा रहता है। लोगो का कहना है कि डिवाइडर न के कारण सड़क पर जाम लगता है। कई बार नगरपालिका अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया गया है। वह पता नहीं है किसका इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में भाजपा नेताओं का कहना है कि डिवाइडर निर्माण को जल्द शुरू करवाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेंगे। उम्मीद है जल्द ही लोगों की इस समस्या का समाधान होगा जाएगा।
शहर के मुख्य रोड पर डिवाइडर को करीब डेढ़ साल से उखाड़कर छोड़ दिया है। डिवाइडर न होने के कारण हादसे हो रहे हैं। अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। नगरपालिका व संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसके बारे में कई बार शिकायत की है, अभी तक इसकी कोई सुध नहीं ले रहा। -भुवनेश, प्रदेश सचिव व्यापार मंडल हरियाणा।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::::::::::
यह शहर का मुख्य रोड है, जो ऐलनाबाद व डबवाली को जोड़ती है। इस रोड पर यातायात बहुत ज्यादा रहता है। डिवाइडर न होने के कारण लोग बीच सड़क पर वाहन खड़े करते है। इस कारण जाम लगता है और लोगों की आपस में बहस होती है। - हरविंद्र सिंह, रानियां।
::::::::::::::::::::::::
सड़क के बीच डिवाइडर न होने बाइक चालक कट मारते हैं। इस कारण कई हादसे हो चुके है। सड़कों से उड़ने वाली धूल से दुकानदार परेशान हो गए हैं। - डॉ. मदन लाल, रानियां।
::::::::::::::::::::::::
मुख्य सड़क का उखाडा डिवाइडर मुख्य समस्या है।कई बार नगरपालिका अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया गया है। वह पता नहीं है किसका इंतजार कर रहे है। - हरजिंद्र सिंह, किसान नेता रानियां।
::::::::::::::::::::::::
सड़क के बीचों बीच में लगी स्ट्रीट लाइटों के तार डिवाइडर हटाने से ऊपर से छिल गए हैं। बारिश के दिनों में करंट पैदा होने से लोगों की मौत भी हो सकती है। डिवाइडर नहीं होने के कारण रात के समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है। - हैप्पी रानियां, आप नेता, रानियां।
::::::::::::::::::::::::
संबंधित अधिकारियों व सरकार के नुमाइंदों से डिवाइडर निर्माण शुरू करवाने की प्रयास जारी है। कुछ ऐसे राजनीतिक लोग हैं, जो पांच-छह महीनों से काम लटकाए हुए हुए हैं। डिवाइडर निर्माण जल्द शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेंगे। - विशाल छाबड़ा, युवा भाजपा नेता रानियां।
::::::::::::::::::::::::
शहरवासियों की समस्या को लेकर हाउस की बैठक में चर्चा हुई थी। डिवाइडर की जगह पर लगी स्ट्रीट लाइटों की विजिलेंस की जांच चल रही है। इसकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। जैसे ही विजिलेंस की रिपोर्ट आ जाएगी, उसके तुरंत बाद डिवाइडर का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक समस्या का समाधान हो जाएगा। - मनोज सचदेवा, चेयरमैन नगरपालिका रानियां।