फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District will be green in monsoon season, 7 lakh 66 thousand 750 saplings will be planted

Sirsa News: मानसून सीजन में जिला होगा हराभरा, 7 लाख 66 हजार 750 पौधे लगाए जाएंगे

Sun, 21 Apr 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 21 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
District will be green in monsoon season, 7 lakh 66 thousand 750 saplings will be planted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। वन विभाग इस बार वनक्षेत्र के बढ़ावा देने का प्रयास तो करेगा ही, साथ ही स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं व अपने स्तर पर जहां हरियाली कम है, वहां पर पौधे लगाएगा। जिले में बने अमृत सरोवरों पर भी फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। वन विभाग इस बार मानसून सीजन में जिले में 7 लाख 66 हजार 750 पौधे लगाएगा



सिरसा जिले में पौधरोपण को एक बार फिर से वन विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के बाद से ही वन विभाग भी पौधरोपण की तैयारी शुरू कर देता है। अमूमन प्रदेश में मानसून जून के अंत व जुलाई माह के शुरू में आता है और यह समय पौधरोपण के लिए सबसे सही समय माना जाता है। इस बार भी वन विभाग ने मेगा पौधरोपण की तैयारी की है। सिरसा में अगर मानें तो वन क्षेत्र उतना नहीं है, जितना होना चाहिए। वन विभाग को इस बार वन विभाग को इस बार जिले में 7 लाख 66 हजार 750 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। यह लक्ष्य केंद्रीय वन विभाग की ओर से आया है। वन विभाग का मुख्य लक्ष्य उन स्थानों पर रहेगा, जहां पेड़ कटे हैं। इस बार कई स्थानों पर परियोजनाओं को लेकर पेड़ काटे गए थे, जहां अब नए पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


-------
आम जनता भी वन विभाग से ले सकती है पौधे
वन विभाग अपने स्तर पर इस साल 2 लाख 81 हजार 750 पौधे लगाएगा। इसके अलावा जनशक्ति अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए व आम जनता के लिए 4 लाख 85 हजार पौधे मुफ्त वितरित किए जाएंगे। आम जनता भी वन विभाग से पौधे ले सकती है, ताकि आसपास हरियाली आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस साल विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आगे मानसून का सीजन आने वाला है और इसके बाद पौधरोपण को और दिशा दी जाएगी। पौधरोपण के बाद वन विभाग की ओर से पौधे को दो बार पानी दिया जाता है। इसके बाद टैंकरों के माध्यम से पौधों को साल दर साल पानी दिया जाता है। पौधरोपण की दिशा में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - सतीश कुमार, जिला वन अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed