फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District level children scientific exhibition on 30th, block level winners will participate

Sirsa News: जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 30 को, खंडस्तर के विजेता लेंगे हिस्सा

Tue, 26 Nov 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 26 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
District level children scientific exhibition on 30th, block level winners will participate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में खंड स्तर के विजेता 147 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
बच्चों के मन में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवीनता की भावना पैदा करने के मकसद से राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) गुरुग्राम के तत्वावधान में यह प्रदर्शनी करवाई जाएगी। प्रदर्शनी बरनाला रोड स्थित शक्ति नगर में श्रीराम न्यू सतलुज सीनियर सेकंडरी स्कूल में आयोजित होगी। इसका समय सुबह 9 बजे रखा गया है। हर खंड से प्रत्येक थीम से तीन विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस दौरान एक खंड से 21 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::::::::
इस प्रकार रखे गए हैं मुख्य विषय व उपविषय
मुख्य विषय:
- सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी
------------
उप विषय:
- भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता,
- परिवहन एवं संचार
- प्राकृतिक खेती
- आपदा प्रबंधन
- गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच
- अपशिष्ट प्रबंधन
- संसाधन प्रबंधन
::::::::::::::::::::::::::::
विजेता विद्यार्थियों को मिलेगी इनाम राशि
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। उपविषय अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थियों को 2100 रुपये, 1800 रुपये व 1500 रुपये इनाम राशि के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::::
ये विद्यार्थी लेंगे प्रतियोगिता में हिस्सा
उपविषय : भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता
खंड का नाम, विद्यार्थी का नाम, कक्षा, स्कूल का नाम, प्रोजेक्ट,
- बडागुढ़ा, अंशदीप, 12वीं, आरोही मॉडल स्कूल, स्मार्ट केयर डिवाइज, प्रथम
- बडागुढ़ा, वंश सोनी, 11वीं, आरोही मॉडल स्कूल, आई प्रोटेक्शन, द्वितीय
- बडागुढ़ा, रसनप्रीत कौर, 8वीं, राजकीय स्कूल, फूड एंड हेल्थ, तृतीय
- ऐलनाबाद, सलोनी, 9वीं, राजकीय हाई स्कूल, हेल्थ, प्रथम
- ऐलनाबाद, दीक्षा, 9वीं, राजकीय स्कूल, बेनिफिट्स ऑफ मिलेट्स, द्वितीय
- ऐलनाबाद, संदीप, 7वीं, राजकीय स्कूल, फूड एंड हेल्थ, तृतीय
- रानियां, मुकेश देवी, 12वीं, पीएमश्री स्कूल, ह्यूमन हार्ट, प्रथम
- रानियां, मंजू बाला, 12वीं, राजकीय स्कूल, स्किन स्ट्रक्चर, द्वितीय
- रानियां, पारूल, 10वीं, आरोही मॉडल स्कूल, डाइजेस्टिव सिस्टम, तृतीय
- चोपटा, हंशिका, 8वीं, राजकीय स्कूल, फूड हेल्थ एंड क्लीनलाइनस, प्रथम
- चोपटा, अनू, 10वीं, राजकीय स्कूल, रियूजेबल पोर्टेबल सीन, द्वितीय
- चोपटा, आयुश, 9वीं, पीएमश्री स्कूल, लॉ कोस्ट माइक्रोस्कोप, तृतीय
- सिरसा, बिंदू रानी, 12वीं, राजकीय स्कूल, रूफ क्लीनर, प्रथम
- सिरसा, सुमन, 12वीं, राजकीय मॉडल स्कूल, इट हेल्थी स्टे हेल्थी, द्वितीय
- सिरसा, हरीश, 8वीं, राजकीय स्कूल, वेक्यूम क्लीनर, तृतीय
- डबवाली, जरनैल सिंह, 8वीं, राजकीय स्कूल, हेल्थी इंडिया, प्रथम
- डबवाली, यादविंदर, 9वीं, नेहरू सीसे स्कूल, वाटर सेविंग हाइजीन टॉयलेट, द्वितीय
- डबवाली, हरजोत सिंह, 9वीं, राजकीय स्कूल, फूड हेल्थ, तृतीय
- ओढां, नीतू, 10वीं, आरोही मॉडल स्कूल, जीनी थैरेपी, द्वितीय
- ओढां, प्रवीन, 7वीं, राजकीय स्कूल, फूड हेल्थ एंड हाइजिन, तृतीय


::::::::::::::::::::::::


जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन 30 नवंबर को किया जाएगा। ये प्रतियोगिता श्रीराम न्यू सतलुज स्कूल में होगी। इसमें सातों खंडों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। --- डाॅ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।


::::::::::::::::::::::::


बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी स्वभाविक जिज्ञासा, नवाचार और अविष्कार शीलता के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। -बूटा राम, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed