{"_id":"5dadf0c28ebc3e0167562dce","slug":"district-election-officer-and-sp-inspect-poling-booths-sirsa-news-rtk524239195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
district election officer and sp inspect poling booths
- फोटो : Sirsa
Link Copied
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह के साथ जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया और पोलिंग पार्टियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह भी साथ रहे। उन्होंने मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक सुविधाओं के साथ-साथ पूरी मतदान प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से इस बारे पूरी जानकारी ली। जिस भी मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार की कोई कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को इसे तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं के लिए दी गई सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कहा कि मतदान की सभी गतिविधियां पूरी सावधानी के साथ करवाना सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आती है, तो इस बारे में तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने कर्मचारियों से हो रही मतदान प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संचालन की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिला में शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया चल रही है और लोगों में मतदान के प्रति उत्साह है। लोगों को मतदान के किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से तमाम आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।