फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District Bar Association election tomorrow

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association election tomorrow
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शुक्रवार 17 दिसंबर को मतदान होगा। प्रधान पद पर रघुबीर खिंडा, अमित गोयल व गनेश सेठी के बीच मुकाबला है। तीनों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1148 बार सदस्य करेंगे।
विज्ञापन

बार चुनाव को लेकर वोटिंग सुबह नौ बजे शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद मतों की गिनती का कार्य शुरू हो जाएगा। सबसे पहले सचिव पद का परिणाम घोषित होगा। इसके बाद संयुक्त सचिव, फिर उपाध्यक्ष और अंत में प्रधान पद का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

मोबाइल ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध
इस बार मतदान केंद्र में मोबाइल और कैमरा लेकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्र में केवल मताधिकार प्राप्त अधिवक्ता व उम्मीदवारों के एजेंट ही आ सकेंगे। सिरसा बार एसोसिएशन ने आम चुनाव की भांति बार चुनाव में नोटा का विकल्प भी मतदाताओं के लिए रखा है। वोट डालने का अधिकार उन्हीं अधिवक्ताओं को होगा जिन्होंने एसोसिएशन को यह शपथ पत्र दिया हुआ है कि वे वकालत के अलावा कोई दूसरा कारोबार नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पदाधिकारी दोबारा अजमा रहे हैं भाग्य
प्रधान पद पर एडवोकेट रघुबीर खिंडा तीसरी बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसी पद के उम्मीदवार एडवोकेट अमित गोयल व एडवोकेट गणेश सेठी पहले सचिव रह चुके हैं। एडवोकेट आदित्य राठौर ने एक बार फिर उपप्रधान बनने की इच्छा लेकर मैदान में उतरे हैं। वे अभी मौजूद उपप्रधान हैं। इस पद पर एडवोकेट सुरेंद्र कथूरिया व एडवोकेट कपिल सोनी ने भी दावेदारी जताई है। एडवोकेट सुरेंद्र कथूरिया पहले बार एसोसिएशन के उपप्रधान रह चुके हैं जबकि कपिल सोनी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद के उम्मीदवार एडवोकेट जसविंद्र संधू पहले भी सचिव रह चुके हैं। जबकि अनुज गनेरीवाला का यह पहला चुनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed