{"_id":"653bf8b5fa4bbe462e03985f","slug":"dispute-between-two-brothers-regarding-fathers-death-police-conducted-post-mortem-sirsa-news-c-128-1-sir1002-8945-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पिता की मृत्यु को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पिता की मृत्यु को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
सिरसा। प्रेम नगर में पिता की मौत के बाद दो भाइयों में अंतिम संस्कार को लेकर नागरिक अस्पताल में विवाद हो गया। दोनों भाइयों ने पिता की मृत्यु को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए। जिसके बाद पुलिस ने मामले का सुलझाते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को प्रेम नगर में रहने वाले बुजुर्ग राकेश की मौत हो गई थी। राकेश की मृत्यु के उपरांत जब उसके छोटे बेटे को पता चला तो वह बड़े भाई के घर पर आकर झगड़ा करने लगा। जिसके बाद बड़े भाई ने डायल 112 को फोन कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया। हालांकि इस दौरान दोनों भाई आपस में उलझ गए। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।