फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   discharge of stay

सिरसा नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन शीला सहगल का स्टे हुआ खारिज,

Sat, 11 Jan 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
discharge of stay
नगर परिषद की फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
नगर परिषद सिरसा की पूर्व चेयरपर्सन शीला सहगल ने अपने खिलाफ गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई थी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने इसे खारिज कर दिया। ऐसे में अब नप चेयरपर्सन के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

सिरसा नगर परिषद में करीब 31 पार्षद है। इसमें से 22 पार्षदों ने फ्लोर टेस्ट में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की थी। अविश्वास प्रस्ताव पास करने के लिए करीब 21 पार्षदों का बहुमत जरूरी होता है। भाजपा की तत्कालीन चेयरपर्सन शीला सहगल के खिलाफ भाजपा के ही करीब नौ पार्षदों ने वोटिंग की थी।
विज्ञापन

ये था मामला
सिरसा नप के चुनाव 25 सितंबर 2016 को हुए थे। इसके बाद प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें तत्कालीन भाजपा नेता राहुल सेतिया समर्थित शीला सहगल 12 दिसंबर 2016 को चेयरपर्सन चुनी गईं। शीला भाजपा की पहली महिला चेयरपर्सन थीं, लेकिन इसके बाद भाजपा पार्षद ने अपनी ही चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के नौ पार्षदों के साथ पांच कांग्रेस, पांच हलोपा, तीन आजाद पार्षद भी थे। इसके बाद एक अगस्त 2018 को बैठक हुई, जिसमें 31 में से 22 पार्षदों ने प्रधान के खिलाफ वोट किया और प्रधान पद से हटा दिया। कांग्रेस समर्थित उपप्रधान रणधीर सिंह को प्रधान की शक्तियां मिल गईं और वे कार्यकारी प्रधान के तौर पर काम कर रहे हैं। तत्कालीन चेयरपर्सन शीला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर स्टे हासिल कर लिया, लेकिन इसके बाद चेयरपर्सन का चुनाव नहीं हो पाया। ऐसे में स्टे खारिज होने के बाद सिरसा नप के चेयरपर्सन का चुनाव होने के आसार बन गए हैं।
अभी आदेश नहीं आए। आदेश पढ़ने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
- अशोक गर्ग, डीसी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed