{"_id":"681505fc4a98a438a20b11cb","slug":"disasterous-rain-21-lakh-quintals-of-grains-kept-in-the-open-got-wet-sirsa-news-c-128-1-sir1004-137245-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आफत की बारिश...खुले में रखा 21 लाख क्विंटल अनाज भीगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आफत की बारिश...खुले में रखा 21 लाख क्विंटल अनाज भीगा
Fri, 02 May 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 02 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
रोड़ी अनाज मंडी में जलभराव व पानी में पड़ीं गेहूं की बोरियां।
सिरसा। जिलेभर में वीरवार रात तेज आंधी के साथ 18 एमएम बारिश हुई। इस कारण मंडी में खुले में पड़ा 21 लाख क्विंटल अनाज भीग गया। वहीं 50 से अधिक पेड़ और 100 से अधिक बिजली के खंभे गिरने और 10 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। जिस कारण शुक्रवार सुबह लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं तेज आंधी के कारण शहर में कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे देर वीरवार रात एक बजे बंद हुई बिजली आपूर्ति शुक्रवार दोपहर 12 बजे बहाल हुई। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में शाम तक बिजली गुल रही। यहां ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने में बिजली निगम के कर्मचारी व अधिकारी शाम तक जुटे रहे।
वहीं अनाज मंडियों में 30 लाख क्विंटल सरसों और गेहूं पड़ा था, जिसकी उठान नहीं हुई थी। ऐसे में शेड के अतिरिक्त 21 लाख क्विंटल के आसपास गेहूं और सरसों खुले में पड़े थे जो बारिश में भीग गए। सबसे ज्यादा नुकसान कालांवाली, रोड़ी, रानियां और सिरसा विधानसभा क्षेत्र में हुआ। अगले 24 घंटे में फिर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
वीरवार देर रात साढ़े 12 बजे तेज आंधी चलनी शुरू हो गई थी। इसके बाद बिजली चमकने लगी। एक बजे तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। सिरसा शहर में करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इसके अलावा रानियां, ऐलनाबाद, चौपटा, कालांवाली व डबवाली क्षेत्र में भी बारिश हुई।
जिले की मंडियों में सरसों और गेहूं की स्थिति
सरसों की खरीद-- 1207324 क्विंटल
सरसों की उठान-- 855429 क्विंटल
मंडियों में उठान बाकी-- 351895 क्विंटल
-- --
गेहूं की खरीद-- 7726764 क्विंटल
गेहूं की उठान-- 4984316 क्विंटल
बिना खरीद रहा गेहूं-- 64028 क्विंटल
गेहूं की उठान बाकी - - 2742448 क्विंटल
शेड के नीचे-- 20 प्रतिशत सरसों और गेहूं
बारिश और आंधी से हुआ नुकसान
पेड़ टूटे - 50 से अधिक
बिजली के खंभे टूटे - 100 से 125
ट्रांसफार्मर खराब हुए - 10
गेहूं व सरसों भीगी-- 21 लाख क्विंटल
-- -- -- -- -- -- -- -
इतनी हुई बारिश
सिरसा - 18 एमएम
रानियां-40 एमएम
बालासर - 42 एमएम
ढाणी बणी- 30 एमएम
फिरोजाबाद -35 एमएम
नगराना-37 एमएम
ओटू - 5 एमएम
कालांवाली - 5 एमएम
रोड़ी - 5 एमएम
खुईयां - 5 एमएम
पंजुआना - 4 एमएम
नहराना - 1 एमएम
जलभराव से कारोबार पर पड़ा असर
शहर में जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। बेगू रोड, गोल डिग्गी चौक, भगवान परशुराम चौक, हिसार रोड, शहर के सभी बाजार, सब्जी मंडी व अनाज मंडी में दोपहर तक जलभराव रहा। जलभराव के कारण लोग बाजारों में नहीं आए जिससे दुकानदारों के कारोबार पर काफी असर पड़ा।
-- -- -
बरसाती नाला बना आफत
18 एमएम बारिश में ही शहर के मुख्य मांगों पर जलभराव हो गया खासतौर पर जनता भवन रोड पर जलभराव रहा। जिससे महज एक किलोमीटर दूर ही बरसाती डिस्पोजल है। ऐसे में जनता भवन रोड पर जलभराव होना नगर परिषद के बरसाती प्रोजेक्ट की हकीकत को दर्शाता है। वहीं नये बरसाती नाले के निर्माण के चलते आंबेडकर चौक से परशुराम चौक तक हालात खराब रहे। हिसारिया बाजार में खुदाई के बाद लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी।
-- -- -
दिनभर घनघनाते रहे बिजली शिकायत केंद्र के टेलीफोन
तेज आंधी के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घंटों तक बिजली न आने से घरों में रखे इन्वर्टर-बैटरी भी जवाब दे गए। सुबह से लोग बिजली निगम के शिकायत केंद्र में फोन कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करते रहे। दूसरी ओर बिजली निगम की टीम फील्ड में सप्लाई बहाली में जुटी रही।
-- --
गेहूं की भीगी बोरियों को ट्राॅलियों में लादते रहे मजदूर
बारिश के कारण सिरसा अनाज मंडी में पड़ी गेहूं व सरसों की फसल भीग गई। अनाज मंडी में अभी भी हजारों क्विंटल सरसों व गेहूं फसल पड़ी है। वीरवार रात को आई बारिश से ये सारी फसल भीग गई। शुक्रवार सुबह भीगी हुई गेहूं की बोरियों को मजदूर ट्राॅलियों में लादते दिखाई दिए। इसी प्रकार के हालात जिले की अन्य अनाज मंडियों में नजर आए।
-- -- -
बारिश से नरमे व ग्वार की फसल को हुआ लाभ
वीरवार रात आई बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। जिले में हजारों किसानों ने नरमे व ग्वार की फसल की बिजाई की हुई है। नहर बंदी के कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। बारिश से नरमे व ग्वार की फसल की सिंचाई हो गई। किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए नहरी पानी न मिलने व गर्मी के कारण फसल सूखने लगी थी। बारिश से अब कुछ दिनों तक सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। ट्यूबवेल का पानी लगाने से किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। जिस कारण शुक्रवार सुबह लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं तेज आंधी के कारण शहर में कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे देर वीरवार रात एक बजे बंद हुई बिजली आपूर्ति शुक्रवार दोपहर 12 बजे बहाल हुई। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में शाम तक बिजली गुल रही। यहां ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने में बिजली निगम के कर्मचारी व अधिकारी शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन
वहीं अनाज मंडियों में 30 लाख क्विंटल सरसों और गेहूं पड़ा था, जिसकी उठान नहीं हुई थी। ऐसे में शेड के अतिरिक्त 21 लाख क्विंटल के आसपास गेहूं और सरसों खुले में पड़े थे जो बारिश में भीग गए। सबसे ज्यादा नुकसान कालांवाली, रोड़ी, रानियां और सिरसा विधानसभा क्षेत्र में हुआ। अगले 24 घंटे में फिर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
वीरवार देर रात साढ़े 12 बजे तेज आंधी चलनी शुरू हो गई थी। इसके बाद बिजली चमकने लगी। एक बजे तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। सिरसा शहर में करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इसके अलावा रानियां, ऐलनाबाद, चौपटा, कालांवाली व डबवाली क्षेत्र में भी बारिश हुई।
जिले की मंडियों में सरसों और गेहूं की स्थिति
सरसों की खरीद
सरसों की उठान
मंडियों में उठान बाकी
गेहूं की खरीद
गेहूं की उठान
बिना खरीद रहा गेहूं
गेहूं की उठान बाकी - - 2742448 क्विंटल
शेड के नीचे
बारिश और आंधी से हुआ नुकसान
पेड़ टूटे - 50 से अधिक
बिजली के खंभे टूटे - 100 से 125
ट्रांसफार्मर खराब हुए - 10
गेहूं व सरसों भीगी