{"_id":"66295eaaa8d6ab2b310a9287","slug":"disabled-people-and-family-members-raised-slogans-by-closing-the-hospital-gate-for-20-minutes-sirsa-news-c-128-1-sir1003-118832-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अस्पताल का गेट 20 मिनट तक बंद कर दिव्यांगों और परिजनों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अस्पताल का गेट 20 मिनट तक बंद कर दिव्यांगों और परिजनों ने की नारेबाजी
Thu, 25 Apr 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल का गेट बंद करते दिव्यांग व उनके परिजन।
सिरसा। नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांगों की हड्डियों की जांच के लिए ऑर्थो के विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं आए। गर्मी के मौसम में तीन घंटे तक इंतजार के बावजूद चिकित्सक न मिलने से दिव्यांगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे गुस्साए दिव्यांगों और उनके परिजनों ने नागरिक अस्पताल का गेट बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे एसएमओ डॉ. पवन कुमार ने तीन चिकित्सकों का पैनल बनाया। इसमें शामिल एसएमओ समेत तीन डॉक्टरों ने 45 दिव्यांगों की जांच कर उनको प्रमाणपत्र बनाए।
बता दें कि नागरिक अस्पताल में हर सप्ताह बुधवार को दिव्यांगों के मेडिकल सत्यापन का दिन तय है। इसके लिए चुनिंदा विशेषज्ञ चिकित्सक दिव्यांगों की जांच कर उनका प्रमाणपत्र बनाते हैं। इसी आधार पर दिव्यांगों का पहचान पत्र, पेंशन, मुफ्त यात्रा आदि सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिलता है। लेकिन दो हफ्तों से इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सक समय पर नहीं मिल सके। इस कारण पिछले सप्ताह भी खाली हाथ लौट चुके दिव्यांगों का गुस्सा इस बार फूट पड़ा। गुस्साए दिव्यांगों और उनके परिजनों ने करीब 20 मिनट तक नागरिक अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर एसएमओ डॉ. पवन मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई पूरी करवाई।
12 बजे तक किया इंतजार, फिर फूटा गुस्सा
दिव्यांगजनों और उनके परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक दिव्यांगों की जांच होनी थी। इसके लिए सुबह जल्दी आने के बावजूद दोपहर करीब 12 बजे तक लोग पैनल के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन इसके लिए कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। दिव्यांगों का कहना था कि भयंकर गर्मी में उनको करीब 60 से 70 किमी दूरी से यहां आना पड़ता है। दिव्यांगों ने आरोप लगाया कि कई बार चिकित्सक 12 बजे ही चले जाते हैं लेकिन पिछले दो सप्ताह से पैनल में शामिल चिकित्सक के न आने के कारण उनका धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन
100 दिव्यांग आते हैं प्रत्येक बुधवार को
मेडिकल बनवाने के लिए जिलेभर से हर सप्ताह करीब 100 दिव्यांग नागरिक अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण इनमें से आधे दिव्यांगों की ही जांच की जाती है। बाकी लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। इसलिए दिव्यांग अस्पताल प्रशासन से हफ्ते में दो दिन जांच की मांग कई बार कर चुके हैं।
-- कोट्स
नागरिक अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को दिव्यांग लोगों के यूआईडी और दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। डबवाली में तैनात डॉ. सौरव की देखरेख में यह बोर्ड कार्य करता है लेकिन तबीयत खराब होने के कारण बुधवार को वह अवकाश पर थे। नागरिक अस्पताल में आए दिव्यांगों से किसी ने कह दिया कि डॉक्टर अवकाश पर हैं। इससे नाराज लोगों ने नागरिक अस्पताल का गेट बंद कर दिया। बाद में लोगों को समझा कर बोर्ड की ओर से उनकी जांच कर यूआईडी और प्रमाणपत्र बनाए गए।
- डॉ. पवन कुमार, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।