{"_id":"63f3b5a0ece442f1a5028010","slug":"dipendra-hooda-reached-sirsa-said-what-the-congress-government-had-given-to-the-people-the-coalition-government-took-it-away-sirsa-news-c-21-1-61669-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: सिरसा पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, बोले- कांग्रेस सरकार ने लोगों को जो दिया था वो भी गठबंधन सरकार ने छीन लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: सिरसा पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, बोले- कांग्रेस सरकार ने लोगों को जो दिया था वो भी गठबंधन सरकार ने छीन लिया
Mon, 20 Feb 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव बेगू में आयोजित कार्यक्रम में जाते सांसद दीपेंद्र हुड्डा ।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बीजेपी-जेजेपी का मिलकर सरकार बनाने का एकमात्र कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भ्रष्टाचार है। आज हर वर्ग इस सरकार से दुखी है और सड़कों पर आ रहा है। सरकार खुशफहमी और गलतफहमी में है कि लोग खुश हैं। इस सरकार ने हर वर्ग को सड़क पर लाने का काम किया है। यह बात राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने बेगू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को कही।
उन्होंने कहा कि इस सरकार का लोगों को कुछ देना तो दूर की बात है कांग्रेस सरकार ने लोगों को जो दिया था वो भी छीन लिया। प्रदेश के करीब 5 लाख बुजुर्गों की पेंशन छीन ली, लाखों सरकारी पद खत्म कर युवाओं के रोजगार की उम्मीदें छीन ली। गरीबों के कल्याण की योजनाएं बंद कर दी, बच्चों से स्कूल छीन लिए। इतना ही नहीं, बीजेपी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर फौज को भी कच्चा करने का काम किया है। जहां सेना में हर साल हरियाणा से साढ़े 5 हजार फौजियों की पक्की भर्ती होती थी। अब केवल 200 अग्निवीर की भर्ती होगी। आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर 1, किसान के अपमान में नंबर 1, महंगाई में नंबर एक हो गया है। सबसे ज्यादा वैट आज हरियाणा में है।
जिसके चलते डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस का सिलिंडर महंगा मिल रहा है। जो सिलिंडर हमारी सरकार के समय 350 रुपये का मिलता था वो आज करीब 1100-1150 रुपये का मिल रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -
गांव शाहपुर बेगू में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पूरे प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो का संकल्प लेकर संघर्ष शुरू किया है। हाथ से हाथ जोड़ो का मतलब है कि 36 बिरादरी के भाईचारे को आपस में जोड़ो, किसान को एमएसपी की गारंटी से जोड़ो, नौजवानों को रोजगार से जोड़ो। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम से और बुजुर्गों को देश में सबसे ज्यादा 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन से जोड़ो। गरीब को पीले कार्ड, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व मकान से जोड़ो। जरूरतमंद को इलाज से जोड़ो। हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली से जोड़ो। हाथ से हाथ जोड़ो यानी प्रदेश के हर गांव शहर को पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के समय वाले विकास से जोड़ो। बीजेपी-जेजेपी ने हरियाणा को बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। प्रदेश में बीजेपी-जेजेपी का समझौता भ्रष्टाचार की नींव पर हुआ।
इस अवसर पर डॉ. केवी सिंह, विधायक अमित सिहाग, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री सरदार परमबीर सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, बजरंग दास गर्ग, राज कुमार शर्मा, राम सिंह सोलंकी उपस्थित रहे।