फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ding took police to uproot the ATM robbers

डिंग थाने के पास से एटीएम उखाड़ ले गए लुटेरे

Tue, 15 Jul 2014 11:44 PM IST
sirsa
sirsa Updated Tue, 15 Jul 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन

 जिले में लुटेरे एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मंगलवार अलसुबह रुपयों से भरा एटीएम ही उखाड़ ले गए। डिंग मोड़ नेशनल हाईवे पर पुलिस थाने से मात्र 200 मीटर दूर लुटेरे मात्र छह मिनट में एसबीआई एटीएम को उखाड़कर गाड़ी में डालकर ले गए। एटीएम में 11 लाख रुपये की नगदी दी, जिसे सोमवार को डाला गया था। गार्ड न होने की वजह से इसका शटर बंद कर ताला लगाया हुआ था।

विज्ञापन


 लुटेरों ने एटीएम कक्ष के ऊपर सो रहे एक मजदूर को गन प्वाइंट पर भी बंधक बनाया। उसी मजदूर ने थाने में जाकर पुलिस को लूट की सूचना दी। मात्र 17 दिन के अंदर दूसरी वारदात से पुलिस व्यवस्था से पूरी तरह से सवाल खड़ा हो गया है। एसपी ने भी इसे चुनौती मानते हुए केस नंबर एक का दर्जा देते हुए 12 टीमों का गठन किया है। हालांकि पिछली चोरी का भी पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

 
इस तरह छह मिनट में ले गए एटीएम
मंगलवार अल सुबह तीन बजकर 26 मिनट पर एक सफेद रंग की गाड़ी एटीएम के पास आकर रुकी। चार लोग तेजी से नीचे उतरे और शटर पर जड़ा ताला तोड़कर उसे खोला। इसके बाद लोहे की संगल से एटीएम को बांधा और संगल गाड़ी के पीछे लगे हुक में डाली। इसके बाद चालक ने रेस तेज करके गेयर लगाया और एटीएम उखड़ गया। चारों लुटेरों ने तेजी से एटीएम को गाड़ी में डाला और तीन बजकर 32 मिनट पर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के बाद भी पुलिस को नहीं लगा पता
एटीएम कक्ष की छत पर ओमप्रकाश मजदूर सोया हुआ था। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि रात को दो नकाबपोश छत पर चढे़ और उस पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उक्त लोगों ने उसे बांध दिया। डर के मारे वह छत पर लेटा रहा। कुछ देर बाद नीचे आया तो देखा वे चोर एटीएम उखाड़कर ले गए हैं। ओमप्रकाश ने डिंग थाने में जाकर पुलिस कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी।

 इसके बाद डिंग पुलिस मौके पर पहुंची और सूचना मिलने पर एसपी मितेश जैन, डीएसपी हेडक्वार्टर विजय जाखड़, सीआईए प्रभारी प्रदीप कुमार व सीन ऑफ क्राइम टीम वहां पहुंची। डिंग थाना प्रभारी जंगीर सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

200 मीटर की दूरी पर है आदर्श पुलिस थाना
आदर्श पुलिस थाने की सूची में आने वाले डिंग पुलिस थाने से एटीएम की दूरी मात्र 200 मीटर है। हरदम पुलिस की गश्त यहां जारी रही है और पीसीआर भी एटीएम के पास ही खड़ी रहती है। ऐसे में पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों पर इस वारदात ने सवालिया निशान लगा दिए हैं। ऐसे में साफ जाहिर होता है कि पुलिस का सुरक्षा प्लान मात्र कागजों तक सिमटा हुआ है। थाने में रात्रि को संतरी समेत करीब दस कर्मचारी ड्यूटी पर होते हैं, लेकिन सोमवार रात को इनमें से एक की भी नींद नहीं टूटी।

वारदात में चोरीशुदा गाड़ी का प्रयोग
वारदात में जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया वह चोरी की थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से लगता है कि गत माह सांगवान चौक स्थित डॉक्टर राजकुमार डूमरा की चोरी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी का इस घटना में इस्तेमाल किया गया है। गाड़ी चोरी की यह वारदात खुफिया कैमरे में कैद हो गई थी, लेकिन पुलिस चोरी की इस गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है। एसबीआई एटीएम के सामने की तरफ एक दुकान में खुफिया कैमरा लगा है। पुलिस को यहां से वारदात से संबंधित फुटेज तो मिले हैं।

29 जून को भी ले गए थे एटीएम
29 जून की अल सुबह लुटेरे लालबत्ती चौक के पास स्थित पीएनबी का एटीएम ले गए थे। इस एटीएम में 14 लाख 90 हजार 300 रुपये की नगदी थी। इस वारदात को पुलिस नहीं सुलझा पाई है।

जांच में जुटी 12 टीमें : एसपी  
पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने बताया कि एटीएम ले जाने का मामला हमारे से केस नंबर वन बन चुका है। इसे सुलझाए बिना चैन से नहीं बैठेंगे। बैंकों ने चार नट कसके एटीएम खडे़ किए हुए हैं। इसे आसानी से उखाड़ा जा सकता है, साथ ही बैंकों अधिकतर एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं की हुई जिससे यह अपराधियों के लिए आसान टारगेट बन जाते हैं।


 29 जून की वारदात और इस वारदात को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया है। दोनों घटनाओं को अंजाम देने के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है। सिरसा पुलिस की दर्जन भर टीमें जांच में जुटी हुई हैं। पहली वारदात को सुलझाने व लुटेरों का सुराग देने वालों पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित करने के बारे में एसपी ने बताया कि काफी लोगों के फोन उनके पास आए लेकिन उन्हें ठोस सबूत नहीं मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed