फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ding School team became champion in under-17 age group women in Kabaddi.

Sirsa News: कबड्डी में अंडर-17 आयु वर्ग महिला में डिंग स्कूल की टीम बनी चैंपियन

Thu, 22 Aug 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ding School team became champion in under-17 age group women in Kabaddi.
चोपटा। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमाल में चल रही खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। लडके-लडकियों के विभिन्न आयु वर्ग में कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल, एथलेटिक्स खेल मुकाबले करवाए गए। इनमें खंड के विभिन्न निजी व सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खेल प्रशिक्षक हनुमान सिंह ने बताया कि कबड्डी में अंडर-17 आयु वर्ग महिला का फाइनल राजकीय कन्या हाई स्कूल डिंग व रूपावास स्कूल की टीम के बीच हुआ। इसमें डिंग स्कूल की टीम ने रूपावास स्कूल की टीम को 32-17 से हराकर खिताब जीता। कबड्डी अंडर-19 आयु पुरुष वर्ग में मॉडल संस्कृति स्कूल नाथूसरी चोपटा की टीम प्रथम स्थान पर रही। इस मौके पर खेल अध्यापक हनुमान खोथ, पवन पूनिया, पवन जांगड़ा, धर्मपाल, महावीर, पृथ्वी सिंह, सुमन रानी, उर्मिला, मनोज कुमार, सुशीला रानी आदि ने खेल प्रतियोगिता में अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन




एथलेटिक्स खेल मुकाबलों का परिणाम



एथलेटिक्स के खेल मुकाबलों में अंडर-17 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में सीनियर सेकेंडरी स्कूल दड़बा की वर्षा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आयु वर्ग में छोटू राम जमाल की घृतिका प्रथम रही। अंडर-19 आयु वर्ग 400 मीटर दौड़ में सुमन रूपावास ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग 400 मीटर दौड़ में गर्ल्स हाई स्कूल डिंग एकता प्रथम रही। अंडर-17 आयु वर्ग 800 मीटर दौड़ में रितु रूपावास प्रथम, अंडर-19 आयु वर्ग 800 मीटर दौड़ में छोटू राम स्कूल जमाल की सलोनी ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग 1500 मीटर दौड़ में नाथूसरी कलां की लक्षिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग में नाथूसरी कलां की दिव्या प्रथम प्रथम रही। शॉटपुट में छोटू राम स्कूल जमाल की कोमल अव्वल रही। इन खिलाडियों का चयन जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed