फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Digvijay Chautala does petty politics: Basra

ओछी राजनीति करते हैं दिग्विजय चौटाला : बसरा

Sat, 09 Dec 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 09 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Chautala does petty politics: Basra
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा पदाधिकारी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला द्वारा भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। रानियां हलके के भाजपा पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह बसरा के प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि दिग्विजय चौटाला राजनीति की मर्यादा को बनाए रखें। ऐसी बयानबाजी नहीं की जाए, जो मर्यादा से बाहर हो।
मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह बसरा ने कहा कि आदित्य देवीलाल ने हमेशा स्वच्छ व ईमानदारी की राजनीति की है। सिरसा में उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम किया हैं। हम पिछले कई सालों से पार्टी में रहकर आदित्य देवीलाल के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कभी भी कोई गलत काम नहीं किया है। वह कार्यकर्ताओं को भी किसी भी प्रकार का गलत करने से रोकते हैं दिग्विजय चौटाला ने जो आदित्य देवीलाल पर लगाए हैं, उनका दूर-दूर तक उनसे कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन

करीवाला मंडलाध्यक्ष रणमाल सिंह बालासर ने कहा कि आदित्य देवीलाल ने हमेशा स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की नीतियों पर आधारित राजनीति की है। आज भी उन्हीं के आदर्श पर चलते हुए किसान, मजदूर ,गरीब का भला करने में लगे हुए हैं। दिग्विजय चौटाला पहले उन आरोपों का जवाब दें जो अभय सिंह चौटाला उन पर हमेशा लगते हैं कि तीनों बाप-बेटा हरियाणा को लूटने में लगे हुए हैं। इस मौके पर चक्कां मंडलाध्यक्ष बलदेव सिंह बैनीवाल व मंडल महामंत्री प्रगट सिंह खैहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed