फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   digital education sirsa, Mitanshi pant sirsa, scolership, sirsa

सिरसा की बेटी मितांशी ने रोशन किया हरियाणा का नाम

Thu, 11 May 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Thu, 11 May 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
digital education sirsa, Mitanshi pant sirsa, scolership, sirsa
Mitanshi - फोटो : Bureau

डिजिटल एजुकेशन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एक्सट्रा मार्क्स की ओर से भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर आयोजित रियालटी शो ‘फाइडिंग कलाम’ के सीनियर वर्ग में सिरसा की मितांशी पंत ने 10 लाख रुपये की स्कॉलरशिप हासिल कर जिला सिरसा सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा निवासी सुभाष पंत और शांति पंत की 15 वर्षीय पुत्री मितांशी पंत ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। मितांशी का कहना है कि वह जीती हुई इस राशि को अपनी पढ़ाई पर खर्च करेगी और भविष्य में आईएएस बनकर जनता की सेवा करेगी। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। हजारों बच्चों के बीच अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने के बाद मितांशी ने इस मुकाम को हासिल किया है।
विज्ञापन

मितांशी सेंट जेवियर स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है। मितांशी की इस जीत से जिला सिरसा गौरवांवित हुआ है।

मितांशी के माता-पिता और शहर के गणमान्य लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए एक्सट्रा मार्क्स कंपनी के चेयरमैन अतुल कुलश्रेष्ठ, सीईओ पूनम सिंह जमवाल का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed