{"_id":"672bc22ff49b1be3e10954c4","slug":"devotees-started-fasting-for-36-hours-ghat-on-major-canal-is-ready-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-128121-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: श्रद्धालुओं ने 36 घंटे का उपवास किया शुरू, मेजर नहर पर घाट सजकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: श्रद्धालुओं ने 36 घंटे का उपवास किया शुरू, मेजर नहर पर घाट सजकर तैयार
Thu, 07 Nov 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। छठ महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को खरना पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने 36 घंटे का उपवास शुरू किया। इसको लेकर बुधवार को भी श्रद्धालुओं ने जरूरत के सामान की जमकर खरीदारी की।
सूर्य को अर्घ्य देने के लिए दिल्ली पुल स्थित मेजर नहर पर घाट सजकर तैयार हैं। छठ पर्व शुक्रवार सुबह सूर्योदय को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। जय मां सरस्वती सेवा समिति की ओर से 16वां विशाल छठ पूजन समारोह वीरवार को दिल्ली पुल स्थित मेजर नहर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के प्रधान रामसरन भारती ने सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि कार्यक्रम की व्यवस्था इस प्रकार से हो ताकि आने वाले व्रतधारियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
भारती ने बताया कि कार्यक्रम में 7 नवंबर को बतौर मुख्यातिथि सिरसा विधायक गोकुल सेतिया शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि भजन संध्या में कलाकार संतोष कमल व अलका भजनों का गुणगान करेंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस पावन पर्व पर पहुंचकर त्योहार का आनंद उठाएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर सह कैशियर कृष्ण यादव, उदय दास विनोद दास, प्रमोद यादव, कुलदीप, राजू प्रसाद, विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष महिंद्र कुमार, प्रवक्ता निरंजन यादव, कार्यक्रम प्रबंधक अशोक सैनी, उपप्रधान कपिल देव आदि उपस्थित थे।