{"_id":"67dda94373edddf0ca0b9a2a","slug":"development-work-stopped-waiting-for-the-president-to-take-oath-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135041-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विकास कार्यों पर लगी रोक, अध्यक्ष के शपथ लेने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विकास कार्यों पर लगी रोक, अध्यक्ष के शपथ लेने का इंतजार
Fri, 21 Mar 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बिना खिड़की दरवाजों के कम्युनिटी सेंटर
सिरसा। शहर के विकास की परियोजनाओं पर रोक लग गई है। नगर परिषद के अधिकारी अध्यक्ष के शपथ लेने का इंतजार कर रहे हैं। नगर परिषद के तैयार किए गए एस्टीमेट से लेकर नई विकास परियोजनाओं को अब हाउस से अनुमति मिलने के बाद ही सिरे चढ़ाया जाएगा।
हालांकि बिना हाउस की अनुमति के चार दिन पहले ही नगर परिषद के इंजीनियरिंग शाखा ने एक करोड़ रुपये के विकास कार्य का टेंडर लगाया है। ऐसे में इस टेंडर को भी हाउस में रखकर अनुमति लेना अनिवार्य होगा। जब तक हाउस से अनुमति नहीं मिलेगी इस टेंडर का वर्क ऑर्डर नगर परिषद प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया जा सकता।
वहीं अध्यक्ष से लेकर पार्षदों तक को शपथ दिलाने की तैयारी नगर परिषद द्वारा की जा रही है। मुख्यालय से आए पत्रों के अनुसार अध्यक्ष से लेकर पार्षद तक को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण दिया गया है। पार्षदों को शपथ ग्रहण समारोह तक ले जाने के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष बस का प्रबंधन किया गया है ताकि पार्षदों को शपथ के लिए ले जाया जा सके। शपथ लेने के एक माह के अंदर विशेष बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें शहर विकास को लेकर मंथन किया जाएगा। इसी दौरान हाउस से हाल ही में तैयार किए गए एस्टीमेट को लेकर अनुमति ली जाएगी
विज्ञापन
-- -
इन विकास कार्यों पर लगा विराम
- सड़क निर्माण
- पार्क निर्माण
- स्ट्रीट लाइट
-- --
पुराने विकास कार्यों को लेकर नहीं ध्यान
नगर परिषद के पुराने विकास कार्यों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। एफ ब्लॉक में सामुदायिक केंद्र के नवनिर्माण को लेकर परियोजना बनाई थी। वहां पर लाइब्रेरी का निर्माण व भवन की मरम्मत की जानी थी। चहारदीवारी को दुरुस्त कर गेट लगाया जाना था।
इन सब को छोड़कर वहां पर नगर परिषद प्रशासन ने सबसे कमरे का निर्माण किया है। जबकि सामुदायिक केंद्र को लेकर कोई काम शुरू नहीं किया है। ऐसा ही हाल एफ ब्लाॅक की भाजपा कार्यालय के सामने की सड़क का है। ऐसे में अब इन विकास कार्यों पर भी अध्यक्ष की मॉनिटरिंग रिपोर्ट जरूरी होगी। बिना उनकी स्वीकृति के ठेकेदार को पेमेंट जारी नहीं की जा सकती है। लेकिन 31 मार्च को देखते हुए हिसार से लेकर शहर के बड़े ठेकेदार नगर परिषद में पेमेंट रिलीज करवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
-- -
विकास कार्यों को लेकर हाउस की अनुमति की जरूरत है, यह नियम है। 25 मार्च को सभी अपनी शपथ ले लेंगे। उसके बाद जल्द ही हाउस की बैठक अध्यक्ष द्वारा बुलाई जाएगी।
सुरेंद्र बैनीवाल, जिला नगर आयुक्त, सिरसा