{"_id":"668d8aa4d8e1eb52fc0fdbb6","slug":"development-work-is-being-done-in-villages-on-the-lines-of-cities-electricity-minister-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-122398-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में शहरों की तर्ज पर कराए जा रहे विकास कार्य : बिजली मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में शहरों की तर्ज पर कराए जा रहे विकास कार्य : बिजली मंत्री
Wed, 10 Jul 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिजली मंत्री रणजीत सिंह लोगों को संबोधित करते हुए।
सिरसा। हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का समान रूप से विकास करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। रानियां हलका में करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। अनेक कार्य प्रगति पर हैं। गांवों में पक्की गलियों का निर्माण किया जा रहा है। पेयजल व सिंचाई सुविधा को बेहतर किया गया है।
बिजली मंत्री मंगलवार को जिले के मटदादू, सादेवाला, ममेराकलां, नटार आदि गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को सुदृढ़ करने के लिए लगातार काम कर रही है। बीते दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पंचायतों व सरपंचों से जुड़ीं काफी घोषणाएं की हैं। अब सरपंच 21 लाख रुपये तक के कार्य स्वयं करवा सकते हैं। उन्होंने सरपंचों से आह्वान किया कि सरकार की नीतियों का लाभ उठाकर पंचायतों को सुदृढ़ करें। सभी सामूहिक प्रयास करें। इससे पूरे समाज को लाभ मिलेगा।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार पूरे राज्य में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रही है। गांवों के विकास को लेकर किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांवों में शहरों की तर्ज पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सुनीं समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश
बिजली मंत्री रणजीत सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने गलियों, सड़कों व बिजली से संबंधित समस्याएं रखीं। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि सार्वजनिक कार्यों व समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।