फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Despite SLC being online, government schools are asking for hard copies from students, Education Department issued letter

Sirsa News: एसएलसी ऑनलाइन होने के बावजूद राजकीय स्कूल विद्यार्थियों से मांग रहे हार्ड कॉपी, शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

Thu, 11 Apr 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Apr 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Despite SLC being online, government schools are asking for hard copies from students, Education Department issued letter
सिरसा। जिले में राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों से एसएससी यानी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी मांगी जा रही है। जबकि शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यार्थियों का स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाल दिया गया है। जिसके चलते अभिभावकों व विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बुधवार शाम विभाग की ओर से पत्र जारी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए है कि कोई भी विद्यालय विद्यार्थियों को बेवजह तंग न कर ज्यादा से ज्यादा दाखिले करें।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों की एसएलसी ऑनलाइन जारी की गई है। वहीं कुछ विद्यालय विद्यार्थियों से काउंटर साइन करने की भी मांग कर रहे है। ऐसे इन विद्यालयों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया है कि विद्यालय ऐसा न करें अपितु विद्यार्थियों के दाखिले करें। वहीं विभाग की ओर से निर्देश दिए गए है कि किसी भी विद्यार्थी के नामांकन दस्तावेज के अभाव में नहीं रोके जाएंगे। ऐसे विद्यार्थियों के दाखिले मेनुअल कर सकते हैं।
विज्ञापन

ड्रॉप आउट दर ज्यादा होने पर नोडल अधिकारी नियुक्त
शिक्षा विभाग की ओर से जिन क्षेत्रों में ड्रॉप आउट की संख्या ज्यादा है। ऐसे में उन क्षेत्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, डाइट, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, जिला गणित विशेषज्ञ, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर को बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इन नोडल अधिकारियों को दैनिक प्रगति अवलोकन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरी पारी में स्कूल चलाने के निर्देश
जिले में अब राजकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी या फिर कमरों की कमी के कारण दाखिले न करने का बहाना नहीं चलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए है कि जिन स्कूलों में एक शिक्षक एक कक्षा की व्यवस्था नहीं बनती है तो वहां पर दोहरी पारी में स्कूल का संचालन किया जाएगा। यानी कि जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है और शिक्षकों की संख्या कम है या फिर विद्यार्थियों की संख्या जयादा है लेकिन कक्षाओं की संख्या कम है तो ऐसे में स्कूल प्राचार्य सुबह व शाम की शिफ्ट में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाएं। किसी प्रकार का बहाना बनाकर विद्यार्थियों के नामांकन नहीं रोके जाएंगे।


जिले के कई स्कूलों से शिकायत आ रही थी कि स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी मांगी जा रही है। लेकिन विभाग की ओर से स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट को ऑनलाइन जारी किया गया है। ऐसे में कोई स्कूल विद्यार्थियों के दाखिले नहीं रोक सकता ।
--- ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article