{"_id":"66b011666f0d32ba5b0293f4","slug":"deras-seat-in-village-jagmalwali-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-123757-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तीन गांवों के पंच व मौजिज लोगों ने मिलकर गुरप्रीत सिंह को बनाया जगमालवाली का डेरा प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तीन गांवों के पंच व मौजिज लोगों ने मिलकर गुरप्रीत सिंह को बनाया जगमालवाली का डेरा प्रमुख
Mon, 05 Aug 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
सिरसा के संत वकील साहिब के साथ गुरप्रीत सिंह।
सिरसा। गांव जगमालवाली में डेरे की गद्दी को लेकर चार दिनों से चल रहे विवाद के बीच रविवार को तीन गांवों के मौजिज लोगों और संगत ने गुरप्रीत सिंह को डेरा प्रमुख बनाया है। गुरप्रीत सिंह पूर्व डेरा प्रमुख मैनेजर साहिब के भाई के बेटे हैं। अचानक हुई इस घोषणा ने सभी को चौंका दिया है।
इधर, संत वकील साहिब के परिवार के लोगों ने मीडिया से रूबरू होकर अपना पक्ष रखा। संत वकील साहिब के बेटे ओमप्रकाश व भतीजे विष्णु कहा कि उन्हें डेरे की गद्दी से कोई मतलब नहीं है। वह आठ अगस्त को भोग क्रिया के बाद चले जाएंगे। वसीयत होने का दावा करने वाले विरेंद्र सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि महात्मा विरेंद्र सिंह ने वकील साहिब की सेवा की है। उनके पास कोई वसीयत है और वह सच्चे हैं तो संगत के सामने आए। फिर निर्णय साध संगत करेगी।
बचपन से ही डेरे में रहे हैं गुरप्रीत सिंह, संत वकील साहिब के भी करीबी
पूर्व डेरा प्रमुख मैनेजर साहिब चार भाई थे। इनके एक भाई के बेटे गुरप्रीत सिंह है। गुरप्रीत सिंह बचपन से ही डेरे में रहे हैं। वे संत वकील साहिब के करीबी भी माने जाते हैं। संगत की भजन मंडल में उनका विशेष स्थान है। वे बाल ब्रह्मचारी हैं और डेरे की संगत की उनके प्रति पूर्ण आस्था है। यही वजह है कि डेरे में मौजूद संगत ने उनके नाम पर सर्वसम्मति जताई।