फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Deramukhi reached Sirsa after seven and a half years

Sirsa News: साढ़े सात साल बाद सिरसा पहुंचा डेरामुखी, तेरावास भवन में बिताएगा पैरोल के दिन

Tue, 28 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 28 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Deramukhi reached Sirsa after seven and a half years
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में उमड़ी भीड़।
सिरसा। साध्वी यौन शोषण व पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम करीब साढ़े सात वर्ष बाद मंगलवार को सिरसा पहुंचा। पैरोल के दौरान डेरा प्रमुख मुख्यालय स्थित अपने तेरावास भवन (गुफा) में ही रहेगा। डेरा प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र खुराना ने बताया कि 30 दिन की पैरोल मिली है। पैरोल के दौरान सिरसा डेरे में डेरा प्रमुख को कितने दिन रहना है, इसके लिए कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख के पहुंचने के बाद सिरसा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। डेरा प्रमुख की गुफा में प्रबंधन से जुड़े चंद पदाधिकारियों को ही जाने की अनुमति है। उन्हें भी पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। गुफा के आसपास डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक कंपनी तैनात की गई है। इसमें कमांडो सहित 100 जवान तैनात हैं। गुफा के आसपास स्थित इमारतों की छत पर स्नाइपर की तैनाती भी की गई है। स्नाइपर दूरबीन से आसपास के इलाके पर पैनी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार डेरा प्रमुख की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहता। इसलिए सिरसा के अलावा डबवाली व फतेहाबाद से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। सुरक्षा में तीन डीएसपी सहित करीब 400 पुलिस कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर राम रहीम ने की अपील
सिरसा डेरा पहुंचे राम रहीम ने अपने अनुयायियों से सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की है कि कोई भी अनुयायी डेरे में न आए। वह अपने घर पर ही रहे ताकि कोई परेशानी न हो।

प्रबंधन के सदस्यों से जानी मौजूदा स्थिति
जानकारी के अनुसार डेरे में पहुंचने पर प्रबंधन के सदस्यों ने डेरा प्रमुख का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने डेरे का अंदर से अवलोकन किया और प्रबंधन के सदस्यों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed